फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Salman arrested with stolen bike; case linked to Rajasthan.

Delhi NCR News: चोरी की बाइक सहित सलमान गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा निकला मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
फिरोजपुर झिरका में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहचान सलमान पुत्र दाउद शाह निवासी कामेड़ा, थाना शहर फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की। जांच के दौरान बाइक के चेसिस और इंजन नंबर की जांच की गई, जिससे उसका वास्तविक पंजीकरण नंबर सामने आया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है और इसके संबंध में राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाने में पहले से मामला दर्ज है। इस संबंध में शहर थाना फिरोजपुर झिरका पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी के नेटवर्क और अन्य संभावित मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed