{"_id":"01c29005fc5f135e8fcf7718d5804683","slug":"salesman-shot-and-robbed-9-5-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन को गोली मारकर 9.5 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन को गोली मारकर 9.5 लाख लूटे
अमर उजाला, लोनी
Updated Wed, 26 Feb 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीला मोड़ चौकी से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सरिया कारोबारी के सेल्समैन को गोली मारकर साढे़ नौ लाख की नगदी लूट ली।
बाइक पर सवार सेल्समैन एक साथी के साथ ट्रॉनिका सिटी के एक सरिया डीलर से रुपये लेकर गाजियाबाद लौट रहा था। घायल सेल्समैन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
नवयुग मार्केट गाजियाबाद में पवन मित्तल का सरिया का थोक का कारोबार है। मंगलवार को उनका सेल्समैन मनीष (24) निवासी पिलखुवा अपने साथी कैलाश के साथ बाइक से लोनी में पेमेंट लेने पहुंचा था।
शाम 5.45 बजे दोनों ट्रॉनिका सिटी में जगदंबा ट्रेडर्स के मालिक भोपाल प्रधान से साढे़ नौ लाख रुपये लेकर वापस गाजियाबाद लौट रहे थे। जैसे ही टीला मोड़ चौकी के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, पीछे से बिना नंबर की काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और मनीष को गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली उसके बाएं हाथ पर कोहनी से नीचे लगी। बदमाश कैलाश के हाथ से साढे़ नौ लाख की नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मनीष की हालत गंभीर है।