फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Salesman dies under suspicious circumstances at liquor shop.

Delhi NCR News: शराब ठेके पर सेल्समैन की संदिग्ध हालात में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना।
गांव बिछौर में बाथरूम के अंदर शौच करने गए एक व्यक्ति की अचानक मौत होने से सनसनी फैल गई। जब काफी देर तक व्यक्ति टॉयलेट से बाहर नहीं निकला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद पुलिस ने टॉयलेट का दरवाजा तोड़कर व्यक्ति को बाहर निकला,तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । मृतक की पहचान अनुपम त्रिपाठी(55) निवासी छिबरा ,महू, जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। अनुपम त्रिपाठी गांव बिछौर में एक शराब के ठेके पर सेल्समैन था।

ग्रामीणों के मुताबिक गांव बिछोर के बस स्टैंड पर काफी दिनों से एक शराब का ठेका है। ठेकेदार का सेल्समैन दो दिन पहले छुट्टी पर अपने घर चला गया था। जिसके बाद ठेकेदार ने अनुपम त्रिपाठी नाम के सेल्समैन को दो दिन पहले लगा दिया। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे अनुपम त्रिपाठी शौच के लिए बाथरूम गया हुआ था जिसने अंदर से बाथरूम को लॉक दिया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो ग्राहकों ने आवाज लगाई। लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। पीछे रोशनदान से देखा तो अनुपम त्रिपाठी नग्न अवस्था में मृत प़ड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed