फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sale of onion at discounted rate started in delhi

दिल्ली में रियायती दर के प्याज की बिक्री शुरू, विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुई 70 वैन

Sun, 29 Sep 2019 03:17 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 29 Sep 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
Sale of onion at discounted rate started in delhi
प्याज की वैन को हरी झंडी दिखाते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
लोगों को राहत देने के लिए दिल्ली सरकार ने रियासती दर पर प्याज बाजार में उतार दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय से 70 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई। वहीं, राशन की करीब 400 दुकानों पर भी सस्ता प्याज पहुंचा दिया गया है। दिल्ली के लोगों को 23.90 रुपये किलो की दर से प्याज मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जरूरत पड़ेगी तो दिल्ली सरकार प्याज की आपूर्ति और बढ़ाएगी। प्याज का स्टॉक भी बढ़ाया जाएगा। 10-5 बजे के बीच दिल्लीवाले दुकान से एक बार में अधिकतम पांच किलो तक प्याज खरीद सकेंगे। इसके लिए किसी को कोई पहचान पत्र नहीं देना होगा। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि दिल्लीवाले अपनी जरूरत भर का ही प्याज खरीदेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी केंद्र सरकार से जैसा प्याज मिल रहा है, उसे सीधे बाजार में उतार दिया गया है। आगे प्याज की गुणवत्ता देखने दिल्ली सरकार के दो अधिकारी नागपुर जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्याज की जमाखोरी करने वालों पर भी सरकार की नजर है। जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विधायकों की निगरानी में चलेगी वैन

दिल्ली सरकार फिलहाल हर विधानसभा क्षेत्र में एक वैन भेज रही है। विधायकों की निगरानी में यह अलग-अलग इलाकों में घूमेगी। हर विधानसभा क्षेत्र में वैन से रोज 700 किलो प्याज बेचा जाएगा। वहीं, राशन की दुकानों पर भी यह उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed