फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   salary of officers and engineers will be deducted if garbage is found at construction sites

निर्माण स्थलों पर कचरा मिला तो अफसरों, इंजीनियरों का कटेगा वेतन

Sat, 26 Oct 2019 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Oct 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
salary of officers and engineers will be deducted if garbage is found at construction sites
demo pic

दिल्ली सरकार लोक निर्माण विभाग समेत सभी एजेंसियों के निर्माण स्थलों पर निर्माण कार्य से निकला कचरा मिलने पर संबंधित इंजीनियर व अधिकारियों का वेतन काटेगी। यह निर्णय शुक्रवार को मुख्य सचिव विजय देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ शुक्रवार को ईपीसीए की भी बैठक हुई। इसमें सीपीसीबी टास्क फोर्स की बैठक में बृहस्पतिवार को लिए गए फैसले पर रजामंदी दिखाई गई। ईपीसीए ने इसकी जानकारी दिल्ली समेत यूपी व हरियाणा सरकार को भेज दी है। 
विज्ञापन


इससे जुड़े अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सचिव ने निर्माण कार्य से जुड़ीं सभी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि दिल्ली के सबसे खराब वायु प्रदूषण वाले 13 स्थलों पर खास नजर रखी जाए। साथ ही इसकी कार्ययोजना दो सप्ताह के भीतर तैयार करने के लिए कहा है। वहीं 24 घंटे के भीतर सभी जगहों से मलबा हटाया जाए। इसके अलावा 24 घंटे तक सभी एजेसियां पेट्रोलिंग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने डीपीसीसी को निर्देश दिया कि लापरवाही मिलने पर सरकारी व निजी एजेंसियों पर जुर्माना लगाया जाए। दूसरी तरफ ईपीसीए की बैठक में दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में 26 अक्तूबर की शाम छह बजे से सुबह छह बजे के बीच निर्माण गतिविधियों को बंद करने के सीपीसीबी के फैसले को ग्रैप के तहत लागू कर दिया गया है। वहीं, हॉट मिक्स प्लांट व कोयला आधारित फैक्ट्रियां भी बंद रहेंगी। इसके अलावा सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed