फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sakshi Sahil Murder Case Full Story Know How Delhi Girl Murdered by Boyfriend

साक्षी हत्याकांड की पूरी कहानी: साहिल ने क्या-क्या किया इसका हुआ खुलासा, बस वो एक कॉल और गिरफ्त में आरोपी

Tue, 30 May 2023 01:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 May 2023 01:39 PM IST
सार

Sakshi Sahil Murder Case:  दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक नाबालिग लड़की की चाकू के 40 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बीच सड़क पर किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता रहा, इस दौरान वहां मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने वारदात को देखते रहे। आइए आपको बताते हैं साक्षी हत्याकांड की पूरी कहानी

विज्ञापन
Sakshi Sahil Murder Case Full Story Know How Delhi Girl Murdered by Boyfriend
Sakshi Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में 16 साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या के आरोपी साहिल को साकेत कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रविवार रात सरेराह साहिल ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर एक किशोरी की हत्या कर दी थी और लोग तमाशबीन बने रहे। लड़की के सिर पर साहिल (20) ने पत्थर से भी छह बार वार किए थे। जिसके बाद वह बुलंदशहर में स्थित अपनी बुआ के घर जाकर छिप गया था। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। हालांकि साहिल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाइल ऑफ कर लिया था, ताकि उसकी लोकेशन का पता न चल सके। लेकिन साहिल की बुआ के एक फोन से आरोपी की लोकेशन मिल गई और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आइए आपको बताते हैं साक्षी हत्याकांड की पूरी कहानी
विज्ञापन


बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक नाबालिग लड़की की चाकू के 40 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बीच सड़क पर किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता रहा, इस दौरान वहां मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने वारदात को देखते रहे। 
विज्ञापन


किसी ने भी साहस दिखाकर किशोरी को बचाने का प्रयास नहीं किया। युवक पर इस कदर खून सवार था कि चाकू मारने के बाद भी उसकी दिल नहीं भरा। उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर किशोरी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। बाद में वह लड़की को लात मारकर वहां से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन





समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस सूत्र ने बताया कि लड़की की हत्या करने के बाद आरोपी साहिल रिठाला गया और वहां उसने हथियार फेंका। इसके बाद उसने पेशेवर अपराधी की तरह पुलिस को चकमा देने के लिए दो बुलंदशहर जाने के लिए दो बसें बदलीं। वह सोमवार तड़के चार बजे बुलंदशहर स्थित अपनी बुआ के घर पहुंचा था। हत्या के बाद से ही साहिल का फोन बंद था। 

बेखौफ साक्षी पर हमला करता रहा साहिल

उधर, सोमवार को हत्याकांड का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। करीब एक मिनट 26 सेकंड के वीडियो में साहिल बीच गली में साक्षी पर हैवानों की तरह हमला करता दिख रहा है। हैरान करने वाली बात यह कि वारदात के समय गली में खासी चहल-पहल थी, लेकिन आरोपी बेखौफ साक्षी पर हमला करता रहा। 

साक्षी पर चाकू के 35 से 40 वार किए

किसी ने भी साहस दिखाकर आरोपी को रोकने या पकड़ने का प्रयास नहीं किया। अलबत्ता एक लड़के ने थोड़ा हिम्मत दिखाकर एक बार साहिल को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन साहिल के सिर सवार खून को देखकर वह भी पीछे हट गया। आरोपी ने साक्षी पर चाकू के 35 से 40 वार किए। इसके बाद भी जब उसका दिल नहीं भरा तो उसने पास में पड़ा एक बड़ा पत्थर उठाकर साक्षी को मारना शुरू कर दिया। हमला करने के चंद सेकंड बाद आरोपी दोबारा वापस आकर पत्थर से हमला करता है। बाद में बड़े ही आराम से पैदल चलकर वहां से फरार हो जाता है।

घटना के बाद पुलिस आरोपी साहिल के घर पहुंची, लेकिन यहां कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली। इस बीच साहिल की बुआ ने बुलंदशहर से फोन कर साहिल के पहुंचने की जानकारी उसके पिता को दी। इस कॉल से ही पुलिस को साहिल की लोकेशन मिली। 

सुबह चार बजे पहुंचा, किसी को कुछ भी नहीं बताया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस साहिल के पिता को साथ लेकर बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के गांव अटेरना पहुंची और साहिल को गिरफ्तार कर लिया। अटेरना से पकड़े गए साहिल की बुआ के पुत्र अमन ने बताया कि साहिल सोमवार तड़के करीब चार बजे उनके घर पहुंचा था। दरवाजा खोलने पर जब परिजनों ने पूछा कि इतनी सुबह कैसे आना हुआ तो उसने बताया कि वह पास में ही अपने एक दोस्त के घर आया था। 

वहां, से यहां आ गया है। अमन ने बताया कि इसके अलावा उसने कोई जानकारी नहीं दी। उन्हें नहीं पता था कि वह किसी की हत्या करके यहां आया है। साथ ही करीब आठ माह पूर्व साहिल व उसके परिजन एक शादी में गांव आए थे। उसके बाद अब साहिल आया। कहा कि हम लोगों का दिल्ली कम ही आना जाना होता है।
 

शरीर पर चाकू के मिले हैं 16 घाव... खोपड़ी भी टूटी पाई गई
उधर, प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साक्षी के शरीर पर चाकू के 16 घाव मिले हैं और खोपड़ी भी टूटी पाई गई है। 

दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने बताया कि साहिल और साक्षी तीन-चार साल से रिश्ते में थे। साक्षी की ओर से बातचीत बंद करने और पुराने दोस्त से नजदीकी बढ़ाने पर साहिल नाराज चल रहा था। उसने कई बार साक्षी का पीछा किया था। अब तक की पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि साक्षी उसे दरकिनार कर दूसरे लड़के से बातचीत करने लगी थी। जिस युवक से साक्षी बातचीत कर रही थी, उससे साक्षी की पहले से दोस्ती थी। साक्षी साहिल से दूर होना चाहती थी। लेकिन साहिल उसे छोड़ना नहीं चाहता था। शनिवार को भी साहिल और साक्षी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद साहिल ने साक्षी की हत्या का प्लान बनाया था। 
 

एसी मैकेनिक है साहिल 
पुलिस को पता चला कि किशोरी अपने पिता, मां और छोटे भाई साथ जेजे कालोनी शाहबाद डेयरी इलाके में रहती थी। उसने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। लेकिन कुछ दिन से वह परिवार से अलग अपनी एक सहेली के पास रहती थी। उसकी इलाके में रहने वाले साहिल से दोस्ती थी। जांच में सामने आया कि आरोपी साहिल शाहबाद डेरी इलाके में परिवार के साथ किराये के घर में रहता है। साहिल के परिवार में तीन बहनें, मां और पिता हैं। पिता मजदूरी करते हैं। साहिल एसी मैकेनिक है। वह एसी और रेफ्रिजरेटर की मरम्मत करता है। साक्षी का साहिल के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। रात में किशोरी अपनी एक सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी। इसी दौरान साहिल ने उसका पीछा किया और एक जगह पर रोक लिया। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई और आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

साक्षी के माता-पिता ने की फांसी की मांग
साक्षी के माता-पिता ने बेटी के हत्यारे साहिल को फांसी दिए जाने की मांग की है। लड़की के पिता ने कहा कि मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी। मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता था। उन दोनों के बीच क्या था? कल पूछताछ में मुझे पता चला। मेरी बेटी का स्वभाव अच्छा था। मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके। मैं मजदूरी करता हूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed