{"_id":"5c1b4da7bdec2256c73ec815","slug":"sajjan-kumar-moves-delhi-hc-seeking-time-till-jan-31-to-surrender-in-1984-anti-sikh-riots-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"1984 के सिख विरोधी दंगे : सज्जन कुमार ने आत्मसमर्पण के लिए मांगा 31 जनवरी तक का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1984 के सिख विरोधी दंगे : सज्जन कुमार ने आत्मसमर्पण के लिए मांगा 31 जनवरी तक का समय
Thu, 20 Dec 2018 01:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में अर्जी देकर आत्मसमर्पण करने के लिए 31 जनवरी तक का समय मांगा है। गौरतलब है कि उच्च न्यायालय ने गत 17 दिसंबर को 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
अदालत ने कुमार को निर्देश दिया था कि वह 31 दिसंबर तक आत्मसमर्पण कर दें लेकिन उन्होंने पारिवारिक कामकाज खत्म करने के लिए थोड़ा वक्त और मांगा है।
कुमार की ओर से पेश हुए वकील अनिल शर्मा ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने के लिए उन्हें कुछ और वक्त चाहिए तथा कुमार को अपने परिवार, बच्चों और संपत्ति से जुड़ी जिम्मेदारियों के लिए भी समय चाहिए। अर्जी पर संभवत: शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
यह मामला दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली की पालम कालोनी में राज नगर पार्ट-1 में 1984 में एक से दो नवंबर तक पांच सिखों की हत्या और राज नगर पार्ट-2 में गुरुद्वारे में आगजनी से जुड़ा है।
विज्ञापन