फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sajjad Khan responsibility of making Muslim youth jihadi and convince for joining Jaish e Mohammed

सज्जाद पर था मुस्लिम युवाओं को जिहादी बनाने का जिम्मा

Sat, 23 Mar 2019 10:36 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 23 Mar 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Sajjad Khan responsibility of making Muslim youth jihadi and convince for joining Jaish e Mohammed
एनआईए - फोटो : PTI

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मुद्दसिर के करीब सज्जाद खान को यूपी व अन्य राज्यों के मुस्लिम युवाओं को जिहादी बनाने और जैश ए मोहम्मद में भर्ती करने का जिम्मा दिया गया था। उसे ऐसे युवकों को हथियार की ट्रेनिंग देने, विस्फोटक के बारे में बताने और फंड जुटाने के लिए भी कहा गया था।

विज्ञापन


सज्जाद के दो बड़े भाई इशफाक और शौकत भी जैश के आतंकी रह चुके हैं और दोनों ही सुरक्षा एजेंसियों के साथ मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। मुद्दसिर का सज्जाद के घर पर लगातार आना जाना था। पुलवामा हमले के बाद वह भी मुठभेड़ में मारा जा चुका है। बताया जा रहा है कि सज्जाद 14 फरवरी को पुलवामा हमले से पहले ही दिल्ली आ गया था और तभी से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक सज्जाद की गिरफ्तारी काफी अहम मानी जा रही है। कुछ समय पहले खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि जैश दिल्ली में बड़ा हमला कर सकता है। इस गिरफ्तारी के बाद ये पुख्ता हो गया है कि आतंकी राजधानी में किसी हमले की फिराक में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए ने अदालत में आधा घंटे की पूछताछ

पुलिस ने सज्जाद को शुक्रवार को पटियाला हाउस अदालत के विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल के सामने पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया। एनआईए ने इससे पहले उससे कोर्ट में 30 मिनट तक पूछताछ की।

सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने सज्जाद का रिमांड मांगते हुए कोर्ट को बताया कि वह पुलवामा आतंकी हमले में दर्ज एफआईआर में नामजद नौ आरोपियों में से एक है।

दूसरी ओर बचाव पक्ष के अधिवक्ता एमएस खान ने रिमांड का विरोध करते कहा कि उनके मुवक्किल को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है क्योंकि उसके खिलाफ कोई साक्ष्य एनआईए के पास नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed