{"_id":"4d6e29d9915398ac0ddf2bcec9b0cc12","slug":"saira-you-simply-will-not-forget-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सायरा.. तुमको यूं भुला न पाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सायरा.. तुमको यूं भुला न पाएंगे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल तैराक सायरा सिरोही ने आत्महत्या क्यों की? इसका जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। शुक्रवार को आरकेपुरम में सायरा की शोक सभा में सैकड़ों लोग पहुंचे। परिजन तो खामोश रहे, मगर लोगों की जुबान से कई बातें निकलीं।
‘सायरा तुमको न भूल पाएंगे’ के साथ-साथ लोगों ने यह नाराजगी भी जताई कि जलपरी के घर सांत्वना देने कोई अफसर नहीं पहुंचा। लोग सोमवार को स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग काो लेकर डीएम-एसएसपी से मिलेंगे।
सायरा के परिजनों ने कहा कि वह अपने स्तर पर सायरा की मौत की वजह तलाश रहे हैं, जरूरत पड़ी तो अधिकारियों से कार्रवाई को कहेंगे।
छात्र संगठन ने सायरा सिरोही को दी श्रद्धांजलि फ्यूचर ऑफ इंडिया छात्र संगठन ने शुक्रवार को तैराक के आकस्मिक मृत्यु पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सदस्यों ने हापुड़ चुंगी चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
नेशनल शूटर और संगठन के सदस्य शुभम चौधरी ने कहा कि एक प्रतिभाशाली छात्रा की सरकार और स्कूल मैनेजमेंट द्वारा अनदेखी करना निराशाजनक है।
अध्यक्ष हैपी चौधरी, सचिन सोनी, अरविंद प्रभात, पंकज चौधरी, कवि चौधरी और नेशनल शूटर अंकुर, मिलन चौधरी आदि मौजूद रहे।
सायरा को दी श्रद्धांजलि
क्रीड़ा भारती मोदीनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को गांधी स्टेडियम में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रीय खिलाड़ी सायरा सिरोही को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में राजीव चौहान, अनिल शर्मा, पवन शर्मा, अमित शर्मा, गौरव चौधरी, हरपाल सिंह, शेखर आदि मौजूद रहे।
फेसबुक पर दोस्तों ने किया याद
आई मेट यू टुवाइस ओनली, बट आई फील, यू आर वन ऑफ द ओसम गर्ल- नताशा
ग्रेट स्वीमर विल मिस यू फोर एवर- सानिध्य
माई सिस्टर, ये क्या किया, क्यों किया- दिव्या
नेवर एक्सपेक्टिड फ्रॉम यू दी, हाउ केन यू टेक दिस स्टेप- आयुषी
प्रीटि स्वीमर, कम बैक प्लीज- मनन कौर