फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saira Parveen Murder Case girl was murdered not by heartbroken lover but by a contract killer

सायरा हत्या मामले में नया मोड़: टूटे हुए प्रेमी ने नहीं... सुपारी किलर ने की थी युवती की हत्या, तीन गिरफ्तार

Mon, 21 Apr 2025 10:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Apr 2025 10:16 PM IST
सार

पुलिस ने हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रिजवान उर्फ लाला, फिरोज खान उर्फ अमन और राहुल के चाचा किशन कुमार उर्फ किशना को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, एक कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
Saira Parveen Murder Case girl was murdered not by heartbroken lover but by a contract killer
सायरा हत्याकांड - फोटो : freepik

विस्तार

जीटीबी एंक्लेव में 14 अप्रैल की रात को सायरा परवीन (20) नामक युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जांच के दौरान नया मोड़ आ गया है। हत्या प्यार पाने के लिए नहीं, बल्कि एक लाख की सुपारी लेकर की गई थी। दरअसल 15 नवंबर को नंद नगरी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर राहुल नामक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सायरा उसी केस में मुख्य गवाह थी।

विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रिजवान उर्फ लाला, फिरोज खान उर्फ अमन और राहुल के चाचा किशन कुमार उर्फ किशना को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, एक कारतूस, सुपारी के 15 हजार रुपये व सायरा और रिजवान के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल की हत्या करने वाले सलमान उर्फ सीलमपुरिया व अरबाज से सायरा की नजदीकियां थीं, इसलिए राहुल के चाचा किशन कुमार को लगता था कि कोर्ट में गवाही के दौरान सायरा मुकर जाएगी। गवाही देने से पहले ही किशन ने उसकी हत्या की साजिश रच ली। अपने जानकार युवक रिजवान को एक लाख रुपये की सुपारी दी गई। अमन ने हथियारों का इंतजाम किया।

विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि 14 अप्रैल की रात को घर से बुलाकर बदमाशों ने सायरा की घर से चंद कदमों की दूरी पर गोली मार दी। सायरा कुष्ट रोगी पुनर्वास कॉलोनी में रहती थी। जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कैमरे की फुटेज में वारदात स्थल के पास रिजवान सायरा के साथ घूमता हुआ दिखाई दिया। बाद में वह उसे गोली मारकर फरार हो गया। पुलिस की टीम रिजवान के घर पहुंची। उसके परिजन घर पर ताला लगाकर फरार थे। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश कर रही थीं। इस बीच 17 अप्रैल को अपराध शाखा की टीम ने मुख्य आरोपी रिजवान को दबोच लिया। उसने प्यार पाने के लिए अकेले की सायरा की हत्या की कहानी सुनाई।

प्यार नहीं मिला तो इसलिए मारा, सुनाई थी यह कहानी
अपराध शाखा की टीम को रिजवान ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसने सायरा को देखा था, तभी से उससे प्यार हो गया था। उसने सोशल मीडिया पर उसकी तलाश कर चैट करना शुरू कर दिया। बाद में कॉल करना शुरू कर दिया था। इस बीच सायरा को एक अन्य लड़के के साथ देखकर उसे गुस्सा आया था। उसने सायरा से लड़के को छोड़ने के लिए कहा। उसके मना करने पर उसने साजिश रचकर सायरा की हत्या कर दी। अपराध शाखा ने इस तथ्य की जानकारी दी थी। रिजवान को कोर्ट में पेश कर जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान हत्या की पूरी कहानी ही उलट गई।

15 नवंबर 2024 को राहुल हत्याकांड बना सायरा की हत्या की वजह
15 नवंबर को नंद नगरी में सायरा से सलमान उर्फ सीलमपुरिया और अरबाज नामक युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। वहां मौजूद राहुल व उसके चाचा किशन ने इसका विरोध किया। कुछ ही देर बाद में दोनों आरोपियों ने राहुल की हत्या कर दी। मामले में सायरा मुख्य गवाह थी, लेकिन वह सलमान और अरबाज के ज्यादा करीब थी। भतीजे की हत्या के बाद किशन को सायरा और आरोपियों के रिश्ते का पता चला। किशन को लगा कि कोर्ट में गवाही के दौरान वह मुकर जाएगी, इसलिए उसने सायरा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। अपने जानकार रिजवान और अमन को हत्या के लिए तैयार किया गया। हत्या के बदले एक लाख रुपये देने की बात हुई।

साजिश के तहत पहले रिजवान ने सायरा से की दोस्ती
रिजवान को इलाके में दबदबा कायम करने और बड़ा दादा बनने का शौक था। उसने सायरा की हत्या की बात स्वीकार कर ली। साजिश के तहत उसे पहले सायरा से दोस्ती करनी थी। काफी समय नजदीक रहने के बाद वह अपनी मर्जी से सायरा को घर से बाहर बुलाने लगा। वारदात से एक सप्ताह पहले रिजवान ने सायरा की हत्या का प्रयास किया था। इस बीच किशन ने रिजवान को 15 हजार रुपये दिए। बाकी रकम हत्या के बाद देने की बात की। दूसरी ओर अमन ने तमंचे और चार कारतूसों का इंतजाम किया। 14 अप्रैल की रात को रिजवान ने सायरा को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने छानबीन के बाद अमन और किशन को गिरफ्तार कर लिया। किशन के खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed