बोले दाऊद इब्राहिम के लिए करते हैं सोने की तस्करी, 65 लाख की ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को दाऊद इब्राहिम के लिए सोने की तस्करी करने वाला बताकर तीन ठगों ने डबुआ कॉलोनी निवासी भगत सिंह से 65 लाख रुपये ऐंठ लिए। टटलू गिरोह के सदस्य अब भगत सिंह को न तो सोने की ईंटें दे रहे हैं और न ही रुपये। रुपये वापस मांगने पर गिरोह के बदमाश उसे गायब करवाने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने तीनों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भगत सिंह के मुताबिक, आर्यन भारद्वाज नाम के युवक से उसका पुराना परिचय है। कुछ दिन पहले उसने आर्यन के पास डेढ़ लाख रुपये की कमेटी डाली थी। तब आर्यन ने उसे बताया कि वह मुंबई में सोने के बिस्कुट बेचने का काम करता है।
उसने योगेश कसाना नाम के युवक से मिलवाया और बताया कि वह भी दाऊद इब्राहिम के लिए सोने के बिस्कुट-ईंटे बेचने का काम करता है। दोनों उसे जाल में फंसाकर सैर कराने के नाम पर मुंबई ले गए।
सोने केे बिस्कुट और ईंटें दिखाईं
वहां दोनों ने विशाल और सौरव नाम के युवकों से मिलवाया। उन लोगों ने भगत सिंह को 100 ग्राम से लेकर एक किलोग्राम तक सोने केे बिस्कुट और ईंटें दिखाईं। उसे फरीदाबाद का सबसे अमीर आदमी बनाने का झांसा देकर यह चारों उसके घर आने जाने लगे।
उसे तीन करोड़ रुपये करोड़ कीमत की सोने की ईंट मात्र 70 लाख रुपये में देने की बात कही। झांसे में आए भगत सिंह ने प्लॉट बेचकर 15 लाख रुपये उन्हें दिए। इसके बाद उन्होंने और पैसे मांगे। दोस्त कंचन से 50 लाख रुपये उधार लेकर उसने इन चारों को दिए।
चारों ने पहले तो कहा कि जल्द ही सोने की ईंटें या मुनाफे के साथ सारा पैसा उसे लौटा देंगे और बाद में मुकर गए। अब पैसे मांगने पर कहते हैं कि हम दाऊद के आदमी हैं। मामले की जांच कर रहे एसआई रवींद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर टटलू गिरोह के सदस्यों की तलाश की जा रही है।