फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sahitya Academy's literary festival from tomorrow

Delhi NCR News: साहित्य अकादमी का साहित्योत्सव कल से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
- मंडी हाउस के रवींद्र भवन परिसर में होगा आयोजन
विज्ञापन

- 1100 से अधिक नामी लेखक व विद्वान लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। साहित्य अकादमी सोमवार से मंडी हाउस के रवींद्र भवन परिसर में छह दिवसीय साहित्योत्सव का आयोजन करेगा। इस बार इसे विश्व के सबसे बड़े साहित्योत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान 190 से अधिक सत्रों में 1100 से अधिक नामी लेखक व विद्वान भाग लेंगे। साथ ही, इसमें देश की 175 से अधिक भाषाओं का प्रतिनिधित्व भी किया जाएगा।
आयोजकों ने जानकारी दी है कि इस बार का मुख्य आकर्षण साहित्य अकादमी पुरस्कार है और राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय स्वातंत्र्योत्तर भारतीय साहित्य है। इस मौके पर प्रतिष्ठित संवत्सर का व्याख्यान लोकप्रिय उर्दू लेखक व गीतकार गुलजार करेंगे। इसमें होने वाली गतिविधियों में बहुभाषी कवि व कहानी-पाठ, युवा साहिती, अस्मिता, पूर्वोत्तरी, जैसे कार्यक्रम हैं। इनके अलावा भारत का भक्ति साहित्य, बाल साहित्य, मातृभाषाओं का महत्त्व, आदिवासी कवि व लेखक सम्मेलन, भविष्य के उपन्यास, जैसे कई अन्य दूसरे विषयों पर नामी वक्ता चर्चा संवाद करेंगे।
विज्ञापन

बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, साहित्यिक प्रश्नोत्तरी जैसी कई अन्य दूसरी प्रतियोगिताएं भी इस दौरान लोगों का मन मोहती दिखेंगी। आयोजन के दौरान एस. एल. भैरप्पा, चंद्रशेखर कंबार, पॉल जकारिया, आबिद सुरती, के. सच्चिदानंदन, चित्रा मुद्गल, मृदुला गर्ग जैसे सैकड़ों लेखक व नामचीन विद्वान शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed