फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sahibabad: Tandoor worker was making rotis by spitting on them, arrested

Sahibabad : तंदूर कारीगर थूक लगाकर बना रहा था रोटी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा, पेशी के बाद जेल

Thu, 27 Mar 2025 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 06:07 AM IST
सार

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने छानबीन कर बुधवार को आरोपी कारीगर लोनी के प्रेमनगर निवासी शावेज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Sahibabad: Tandoor worker was making rotis by spitting on them, arrested
file demo

विस्तार

टीलामोड़ थाना क्षेत्र के गगन विहार फेज दो निवासी मनीष के घर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में थूक लगाकर रोटी बनाने वाले का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में तंदूर कारीगर रोटी पर थूक लगाता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने छानबीन कर बुधवार को आरोपी कारीगर लोनी के प्रेमनगर निवासी शावेज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :घिनौनी हरकत: गाजियाबाद में थूक लगाकर रोटी बना रहा था इसरार, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि 25 मार्च को मनीष के आवास पर देवी का जागरण चल रहा था। कार्यक्रम के बाद लोगों को प्रीतिभोज कराया जाना था। इसके लिए तंदूर रोटी कारीगर लोनी निवासी शावेज को बुलाया गया था।


यह भी पढ़ें :Bageshwar: उत्तरायणी मेले में थूक लगाकर रोटियां बना रहा था युवक, वीडियो देख सभी हैरान; लोगों में आक्रोश

देर रात शावेज की एक वीडियो पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। वीडियो में शावेज रोटी तंदूर बनाने से पहले उस पर थूकता दिखाई दे रहा था। पुलिस तुरंत मामले में कार्रवाई करते हुए छानबीन की और बुधवार सुबह तक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपी ने थूक लगाकर रोटी बनाने की बात स्वीकार की है। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

संबंझित वीडियो...

थूक लगाकर रोटी लगाने का गाजियाबाद में यह चार महीने में पांचवा मामला है। इससे पहले खोड़ा, मुरादनगर, मोदीनगर और गाजियाबाद शहर में मामले आ चुके हैं। सभी मामलों में कार्रवाई वीडियो वायरल हो जाने के बाद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed