{"_id":"67d82222cc1be1175405668b","slug":"ghaziabad-police-arrested-accused-who-made-rotis-by-spitting-on-them-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिनौनी हरकत: गाजियाबाद में थूक लगाकर रोटी बना रहा था इसरार, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घिनौनी हरकत: गाजियाबाद में थूक लगाकर रोटी बना रहा था इसरार, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया; देखें वीडियो
Mon, 17 Mar 2025 07:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 17 Mar 2025 07:01 PM IST
सार
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने वाीडियो सामने आने पर हंगामा कर होटल को बंद कराने की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नाज चिकन कॉर्नर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बंबा मार्ग के पास स्थित नाज चिकन कॉर्नर होटल पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने वाीडियो सामने आने पर हंगामा कर होटल को बंद कराने की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बंबा मार्ग के पास नाज चिकन कॉर्नर के नाम से होटल है। रविवार रात कुछ युवक होटल पर खाना खाने गये थे। बताया कि होटल संचालक से युवकों ने खाना पैक करने को कहा। इसी बीच युवकों ने देखा तंदूर पर रोटी बनाने वाला युवक रोटियों पर थूक रहा है। देखा कि पहले युवक रोटी की लोई पर थूकता था। इसके बाद उसे तंदूर में सेंकने के लिए डाल रहा था। युवकों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। एक मिनट पांच सैकेंड के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष सुशील प्रजापति ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और कार्यकर्ताओं के साथ होटल बंद कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। मांग है कि शहर के सभी होटल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और काम करने वाले कारीगरों का पुलिस सत्यापन होना चाहिए। एसीपी लिपि नगायच का कहना है कि तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी इसरार निवासी कच्ची सरॉय कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि जांच में किसी और का नाम भी सामने आता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पहले भी सामने आ चुके थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले
1. जनवरी माह में तेल मिल गेट स्थित नाज होटल पर थूक लगाकर बनाई रोटी।
2. फरवरी माह गांव दौसा बंजारपुर में शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो हुआ वायरल।
3. चार मार्च को गांव सैदपुर में भी वीडियो हुआ वायरल।
फूड विभाग ऐसे होटलों पर नहीं करता कार्रवाई
स्थानीय लोगों का कहना है कि थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। आरोप है कि फूड विभाग के अधिकारी भी ऐसे होटलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। ऐसे होटल का लाइसेंस रद्द होना चाहिए।