फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Video of spitting on roti surfaced in Bageshwar

Bageshwar: उत्तरायणी मेले में थूक लगाकर रोटियां बना रहा था युवक, वीडियो देख सभी हैरान; लोगों में आक्रोश

Sat, 18 Jan 2025 05:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 18 Jan 2025 05:35 PM IST
सार

बागेश्वर के उत्तरायणी मेले में बाहर से आए समुदाय विशेष के व्यापारी के दुकान में रोटी में थूककर पकाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Video of spitting on roti surfaced in Bageshwar
थूक-थूक कर रोटी बना रहा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर में उत्तरायणी मेले में बाहर से व्यापार करने आए समुदाय विशेष की दुकान पर थूककर रोटियां बनाने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात को सोशल मीडिया पर एक दुकान में थूककर रोटियां बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। वडियो में दुकान में रोटी बना रहा युवक तंदूर में रोटियां डालने से पहले उन पर थूकते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो के सामने आते ही प्रशासन सतर्क हो गया। जिला अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडेय, तहसीलदार दलीप सिंह, ईओ मोहम्मन यामीन शेख, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी समेत पुलिस दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुकान के मालिक और वहां काम कर रहे कुछ लोगों को तत्काल हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। आरोपियों से पूछताछ के बाद दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में आमिर (30)  निवासी टांडा बादली, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश और फिरासत (25) निवासी टांडा बादली, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ 196(1)/274/299 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर घटना को लेकर बजरंग दल ने आक्रोश जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बागेश्वर में उत्तरायणी मेले में रोटियों पर थूकने का मामला जिले में इस तरह की पहली घटना है। शुक्रवार की शाम को वीडियो वायरल होने के बाद से देर रात तक नगर में गहमागहमी का माहौल रहा। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर दुकान बंद करवा दी। जिसके चलते किसी तरह की अप्रिय घटना होने से बच गई।

वीडियो वायरल होने के बाद सबसे पहले खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने नगरपालिका के ईओ को मामले की सूचना दी। जिसके बाद एसडीएम को सूचित किया गया। एसडीएम के निर्देश पर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि आरोपी दुकानदार को तब तक मामले की भनक तक नहीं थी। पुलिस ने सावधानी से आरोपियों को पकड़ने के लिए भूमिका बनाई और अचानक से धावा बोलकर दुकानदार और वहां कार्य कर रहे लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तारी होने तक माहौल पूरी तरह से शांत था, लेकिन इसी दौरान वीडियो देखकर बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता भी वहां पर पहुंच गए। बजरंग दल के जिला संयोजक विजय परिहार, युवा नेता मनोज बचखेती समेत वहां एकत्र हुए युवाओं ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देखकर पुलिस ने तत्काल आरोपियों को कोतवाली पहुंचा दिया। नारेबाजी करते हुए युवा भी कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे।

कोतवाली में काटा हंगामा
युवाओं की नारेबाजी कोतवाली पहुंचकर भी जारी रही। युवाओं का कहना था कि उत्तरायणी मेले में इस तरह की घटना होना निंदनीय है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। कोतवाल नेगी काफी देर तक युवाओं को समझाते रहे। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने जिस तरह का कृत्य किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। काफी देर तक कोतवाल और युवाओं के बीच बहस होती रही। आखिरकार युवा माने और अपने घरों को लौट गए।

दुकान के आगे पुलिस का पहरा
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही दुकान के आगे पुलिस का पहरा लगा दिया। किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी रात पुलिस दुकान के आगे पहरा देती रही। शनिवार को भी पुलिस दुकान के आगे पहरे पर डटी रही।

खाद्य सुरक्षा विभाग भी करेगा केस दर्ज
रोटियों पर थूकने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग भी आरोपियों पर केस दर्ज कराएगा। जिला अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडेय ने बताया कि घटना के बाद आरोपी की दुकान से आटे के गोले और रोटियों के सैंपल लिए गए हैं। आरोपी के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में भोजन निर्माण के आरोप में केस दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना को देखते हुए मेला क्षेत्र में लगी खाद्य की दुकानों का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान रेवड़ी, नमकीन, मिठाई, टॉफी आदि के छह सैंपल भी लिए गए हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

डीएम ने दिए मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश
वायरल वीडियो मामले को डीएम आशीष भटगांई ने भी गंभीरता से लिया। उन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। वहीं घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने भी सख्ती बढ़ा ली है। पुलिस ने मेला क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी है।

वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तत्परता से आरोपियों को पकड़कर किसी तरह की अप्रिय घटना होने से रोककर सराहनीय कार्य किया है। मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सभी कोणाें से घटना की जांच की जा रही है। पुलिस को मेला क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। -चंद्रशेखर आर घोड़के, एसपी बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed