फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sahibabad: Businessman receives death threat in the name of MLA

Sahibabad: विधायक के नाम से व्यापारी को मिली जान से मारने की धमकी, टीला मोड़ थाने में दी तहरीर

Thu, 11 Sep 2025 07:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Sep 2025 07:16 AM IST
विज्ञापन
Sahibabad: Businessman receives death threat in the name of MLA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पोल पर होर्डिंग लगाने को लेकर लोनी नगर पालिका परिषद के अधिकृत ठेकेदार अनिल त्यागी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी खतौली विधायक मदन भैया के नाम से दी गई है। देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में व्यापारी ने टीलामोड़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


नगरपालिका परिषद लोनी के अधिकृत पोल और होर्डिंग ठेकेदार व मुरादनगर निवासी अनिल त्यागी ने थाना टीला मोड़ लोनी में तहरीर देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। व्यापारी अनिल त्यागी ने पुलिस को बताया है कि सात सितंबर को कुछ लोगों ने उनके दलित कर्मचारियों के साथ जबरन दबंगई दिखाते हुए गालीगलौज की। साथ ही उन्हें धमकाया और काम करने से रोक दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि जबरन व्यवसायिक विज्ञापन के पोल पर एक विधायक के पोस्टर लगा दिए। उसके बाद आठ सितम्बर को एक व्यक्ति ने फोन पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कहा कि तुझे पोल पर लटकाकर टांग देंगे। आरोप है कि इसके बाद में एक अन्य व्यक्ति ने धमकी दी कि तेरा अड्रेस ढूंढ रहे है तू लोनी आकर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल का कहना है कि धमकियों से वह और उसका परिवार दहशत में है। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही आरोपियों पर कारवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खतौली विधायक मदन भैया का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई राजनैतिक साजिश हो सकती है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed