फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sagar dhankar murder case Delhi high court send notice to police on regular bail plea of wrestler sushil kumar

सागर धनकड़ हत्याकांड: पहलवान सुशील कुमार की नियमित जमानत पर कोर्ट ने मांगा दिल्ली पुलिस से जवाब

Fri, 04 Feb 2022 11:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 04 Feb 2022 11:59 AM IST
सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुशील कुमार की नियमित जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Sagar dhankar murder case Delhi high court send notice to police on regular bail plea of wrestler sushil kumar
Wrestler Sushil Kumar arrested - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में बीते साल हुई जूनियर पहलवान सागर धनकड़ हत्या के मामले में आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट में नियमित जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर सुशील की याचिका पर जवाब मांगा है।

विज्ञापन

बीते महीने मामले में दायर की गई थी चार्जशीट

मालूम हो कि बीते महीने इस हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था। इसमें कहा गया है कि पहलवान सुशील कुमार जब छत्रसाल स्टेडियम पहुंचे तो कुछ कुत्ते भौंकने लगे। इसके बाद गुस्से में सुशील कुमार ने उन पर गोली चला दी, हालांकि गोली कुत्ते को नहीं लगी। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद एथलीटों से स्टेडियम से चले जाने को कहा। दिल्ली पुलिस ने सुशील के बॉडीगार्ड अनिल धीमान सहित दूसरे आरोपियों के बयानों पर आधार पर आरोप पत्र तैयार किया गया है। इस विवाद में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर दाखिल किया गया है।

विज्ञापन


चार्जशीट में कहा गया है कि अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अनिल धीमान, प्रवीण डबास, प्रवीण उर्फ छोटी और राहुल उर्फ ढांडा और उनके सहयोगियों ने हत्या के मकसद से रवींद्र उर्फ भिंडा, अमित कुमार, मृतक सागर,दिल्ली के शालीमार बाग से सोनू उर्फ जयभगवान और भगत उर्फ भागू का अपहरण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आगे कहा कि अपने मकसद को पूरा करने के लिए आरोपियों ने दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ले जाकर सभी पीड़ितों को बेरहमी से पीटा। इसमें पहलवान सागर गंभीर रूप से जख्मी हो गया जबकि कुछ घंटे बाद ही इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई। आरोपी राहुल उर्फ ढांडा ने अपने साथियों के साथ पीड़ित रविंद्र उर्फ भिंडा, विकास उर्फ डॉली को पीटा। इसी दौरान 04 मई की रात करीब 8:30 बजे छत्रसाल स्टेडियम में विकास से उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed