फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saddle height can identify the killers of Constable.

कद काठी से हुई कांस्टेबल के हत्यारों की पहचान

Mon, 29 Sep 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Sep 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
Saddle height can identify the killers of Constable.

जाफराबाद थाने में तैनात कांस्टेबल धर्मपाल (26) की हत्या के मामले में पुलिस का कहना है कि हेलमेट पहने होने की वजह से हमलावरों की पहचान में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन


बदमाशों के हुलिये के आधार पर डोजियर खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कद काठी के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।

रविवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सिपाही का शव परिजनों को सौंप दिया गया। वे शव लेकर पैतृक गांव इंद्रागढ़ी मोहल्ला (हापुड़) पहुंचे।

यहां करीब 2:45 बजे दिल्ली पुलिस की ओर से धर्मपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अंतिम विदाई के समय उत्तरी पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। उम्मीद है कि हमला करने वाले लोगों का ताल्लुक जाफराबाद और भजनपुरा इलाके से हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों थाना क्षेत्रों में सक्रिय बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जिला पुलिस उपायुक्त आरए संजीव का कहना है कि करीब 12 टीम मामले की जांच में जुटी हैं। धर्मपाल के मोबाइल कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है।

इलाके के कई बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों ने काफी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। वारदात में इन दो हमलावरों के अलावा और भी लोग शामिल हो सकते हैं।


भाई को नौकरी देने की मांग
सिपाही धर्मपाल पर अपने परिवार की जिम्मेदारी थी। उसका एक भाई देवेंद्र अशक्त है, जबकि बड़ा र्भाई रविंद्र नोएडा के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मामा विजय सिंह ने बताया कि धर्मपाल की मौत से परिवार को गहरा आघात लगा है। परिजनों ने धर्मपाल के भाई को दिल्ली पुलिस में नौकरी देने की मांग की है। उनका कहना है कि अधिकारियों ने इस बात का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed