फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sadar Bazar will get hi-tech community hall, bookings for weddings and parties will be cheaper

Delhi NCR News: सदर बाजार को मिलेगा हाईटेक कम्युनिटी हॉल, विवाह-पार्टियों के लिए सस्ते में होगी बुकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस, ग्रेनाइट फ्लोरिंग, एल्युमीनियम खिड़कियों से चमकेगा हॉल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सदर बाजार की सराय बस्ती में बने कम्युनिटी हॉल को गिराकर उसे नया और हाईटेक बनाया जाएगा। इससे पुरानी दिल्ली के इस घनी आबादी वाले क्षेत्र के लोगों को शादी, पार्टियों के आयोजन के लिए सस्ते रेट पर हॉल मिलेगा। डूसिब की ओर से हॉल के अपग्रेडेशन को अमलीजामा पहनाने की योजना है।

योजना पर 91.52 लाख खर्च होंगे। पुराने ढांचे को गिराकर और कंक्रीट को हटाने के बाद जल्द ही नया निर्माण शुरू होगा। इसके लिए बेहतर जल निकासी का भी इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए नई सीवर लाइनें और आरसीसी पाइप डाली जाएंगी। नए मैनहोल और रोड गली चैंबर भी तैयार होंगे, ताकि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या न हो।
विज्ञापन


फ्लोरिंग और इंटीरियर में दिखेगा लग्जरी लुक
हॉल के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए फ्लोरिंग पर विशेष काम होगा। यहां 25 मिमी. मोटा कोटा स्टोन स्लैब लगाया जाएगा। साथ ही फुटपाथ और विशेष हिस्सों में 18 मिमी. मोटे मिरर पॉलिश वाले ग्रेनाइट पत्थर का उपयोग होगा। हॉल के अंदर के कमरों और मुख्य फ्लोर पर आधुनिक विट्रिफाइड टाइल्स लगाई जाएंगी, जो इसे किसी निजी बैंक्वेट हॉल जैसा लुक देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजे, खिड़कियां और हाई-टेक फिटिंग्स
होंगी
सुरक्षा और मजबूती के लिए हॉल में फाइबर ग्लास रीइन्फोर्स्ड प्लास्टिक के दरवाजे और फ्रेम लगाए जा रहे हैं, जो आग और नमी से सुरक्षित रहते हैं। खिड़कियों के लिए पाउडर कोटेड एल्युमीनियम सेक्शन का उपयोग होगा, जिसमें पांच मिमी. मोटे फ्लोट ग्लास लगाए जाएंगे। खिड़कियों की सुरक्षा के लिए एमएस ग्रिल और स्टेनलेस स्टील के फ्रिक्शन स्टे भी लगाए जाएंगे ताकि वे सुचारू रूप से काम करें।


बेहतर सफाई और पेटिंग की भी योजना
योजना के मुताबिक इसकी सफाई के लिए यहां नई पीढ़ी के यूरिनल, उड़ीसा पैटर्न और यूरोपियन स्टाइल के वाटर क्लोसेट लगाए जा रहे हैं। हाथ धोने के लिए प्रीमियम वॉश बेसिन और दर्पण की व्यवस्था होगी। हॉल की दीवारों को एक्रिलिक डिस्टेंपर और बाहरी दीवारों को टेक्सचर्ड पेंट से सजाया जाएगा, जबकि कुछ हिस्सों पर मार्बल चिप्स प्लास्टर का काम किया जाएगा, ताकि इसकी चमक लंबे समय तक बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed