फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sadar Bazar traders welcomed the GST decisionsSadar Bazar traders welcomed the GST decisions

Delhi NCR News: सदर बाजार व्यापारियों ने जीएसटी फैसलों का किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। जीएसटी परिषद के व्यापार और उद्योग से जुड़े फैसलों का सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रक्रिया को सरल बनाने और व्यापारियों को राहत देने वाले फैसलों से कारोबार में विश्वास बढ़ेगा। पम्मा के अनुसार, रिफंड प्रक्रिया तेज करने, जीएसटी पंजीकरण आसान बनाने और ईमानदार कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट को सुरक्षित करने जैसे फैसले लंबे समय से व्यापारियों की मांग रहे हैं। अनावश्यक गिरफ्तारी और कार्रवाई से जुड़े नियमों में बदलाव से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए कारोबार आसान बनाने के लिए सुधारों को प्रभावी ढंग से लागू करना जरूरी है। इससे बाजार में गतिविधियां और रोजगार बढ़ सकते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जीएसटी परिषद का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed