फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sacked military personnel arrested in ATM fraud in delhi

बर्खास्त सेना का जवान एटीएम हैक कर करता था गरीबों की मदद, बनना चाहता था सरपंच

Sun, 01 Sep 2019 12:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 Sep 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sacked military personnel arrested in ATM fraud in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सेना से बर्खास्त एक जवान को पुलिस ने एटीएम फर्जीवाड़े में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 32 एटीएम कार्ड व तीस हजार रुपये जब्त किए है। जांच में पता चला कि आरोपी फर्जीवाडा कर इससे मिलने वाले रकम से गरीबों की मदद करता था। जिसके पीछे उसका मकसद गांव का सरपंच लबनना था। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि आरोपी की पहचान सीकर, राजस्थान निवासी राजेंद्र सिंह मीणा (38) के रूप में हुई है। 23 अगस्त को नीरज कुमार महिपालपुर के एक्सिस बैंक के एटीएम में रुपये निकाल रहा था। तकनीकी खराबी की वजह से रुपये नहीं निकल रहे थे। इसी दौरान पीछे खड़े व्यक्ति ने उसे बताया कि एटीएम धीरे चल रहा है। वह नीरज का एटीएम लेकर रुपये निकालने का प्रयास करने लगा। 
विज्ञापन


इस दौरान उसने पिन नंबर देख लिया और धीरे से नीरज का कार्ड बदल दिया। आरोपी कुछ देर बाद दूसरे एटीएम से 30 हजार रुपये निकाल लिए। नीरज ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर उसी एटीएम में पहुंचा। वहां पुलिस भी आ गई। इस बीच दूसरे शिकार की तलाश करते हुए नीरज ने आरोपी को देख लिया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एटीएम में उपकरण लगाकर उसे हैक कर लेता है। इससे ग्राहक रुपये निकाल नहीं पाता और मदद के बहाने वह ग्राहक का एटीएम बदल देता है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी से 22 मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपी पर पहले से धोखाधड़ी के 16 मामले दर्ज हैं। जांच में पता चला कि तीन साल पहले चोरी का मामला दर्ज होने पर उसे सेना से बर्खास्त कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed