{"_id":"591b1ea24f1c1bfc71f23099","slug":"sacked-delhi-minister-kapil-mishra-submitted-evidence-of-aap-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI दफ्तर पहुंचे कपिल मिश्रा, सौंपे AAP के चंदे से जुड़े दस्तावेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBI दफ्तर पहुंचे कपिल मिश्रा, सौंपे AAP के चंदे से जुड़े दस्तावेज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 May 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
कपिल मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी (आप), दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाने के तीसरे दिन दस्तावेज के साथ सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। मिश्रा ने बताया कि उन्होंने सीबीआई में शिकायत दर्ज करा दी है। साथ ही दावा भी किया है कि करीब 225 करोड़ रुपये के मोहल्ला क्लीनिक के कथित फर्जीवाड़े का दस्तावेज तीन दिनों में देश के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
सीबीआई मुख्यालय से निकलने के बाद मीडिया से बात करते हुए कपिल मिश्रा ने बताया कि वह अपने सहयोगी नील के साथ पीले लिफाफों व अन्य कागजात के साथ सीबीआई दफ्तर आए थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कालेधन का जो भी काम किया है, पार्टी के चंदे में जो हेराफेरी हुई है, उसके सारे कागजात सीबीआई को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
मिश्रा ने बताया कि जो व्यक्ति 10-10 रुपये के चंदे से चुनाव लड़ता था, उसका सारा भांडा फूट गया है। लोगों को पता चल गया है कि बड़े कारोबारियों से पैसे लेकर ब्लैक मनी से पार्टी चलाने की कोशिश की जा रही थी। इस मामले में उन्होंने इनकम टैक्स और चुनाव आयोग से भी झूठ बोलने का आरोप लगाया। मिश्रा का कहना था कि इसी वजह से पार्टी ने वेबसाइट से चंदे की रकम हटा दी है।
विज्ञापन
मिश्रा ने दावा किया कि मोहल्ला क्लीनिक मामले में कई डॉक्टर और सरकारी अधिकारी मेरे पास आए हैं। उन्होंने कुछ जानकारियां दी हैं। इन दस्तावेज की स्क्रूटनी चल रही है। मिश्रा के मुताबिक, 225 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला अब समझ में आ रहा है। 2-3 दिनों में प्रमाण के साथ इसे देश के सामने रखूंगा। साथ ही इसकी शिकायत उपराज्यपाल व सीबीआई को दी जाएगी।