{"_id":"5c734cafbdec22739950d558","slug":"sachin-tendulkar-fifteen-lakhs-collected-for-martyrs-in-the-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में शहीदों के लिए एकत्रित किए 15 लाख, सचिन ने किए पुश अप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में शहीदों के लिए एकत्रित किए 15 लाख, सचिन ने किए पुश अप
Mon, 25 Feb 2019 07:32 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 25 Feb 2019 07:32 AM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में शहीदों के परिवारों के लिए रविवार को राजधानी में हुई मैराथन में 15 लाख रुपये एकत्रित किए गए। इस दौरान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने न सिर्फ धावकों को हरी झंडी दिखाई, बल्कि फिट इंडिया को लेकर 10 पुश अप भी लगाए।
विज्ञापन
नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस की ओर से आयोजित 21वीं मैराथन में सचिन तेंदुलकर ने कहा कि यहां से जो भी राशि मिलेगी, उसे शहीदों के परिवारों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुझे पूरा भरोसा है कि आप भावनाओं को समझते हैं और उम्मीद करते हैं कि आप सभी इस अभियान में हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि मैराथन में बच्चों और युवाओं को इतनी संख्या में देख बड़ा अच्छा लग रहा है। मैराथन में भाग लेना बड़ा कदम होता है।
विज्ञापन
मैराथन के बाद धावकों ने सचिन तेंदुलकर के उस मैच को भी याद किया, जिसमें उन्होंने दोहरा शतक लगाते हुए दुनिया के पहले बल्लेबाज का खिताब हासिल किया था। 24 फरवरी 2010 को ही सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 147 गेंदों पर नाबाद 200 रन बनाए थे। इस उपलब्धि को लेकर कार्यक्रम में केक भी मंगाया गया था, लेकिन सचिन तेंदुलकर ने पुलवामा हमले में शहीदों को याद करते हुए केक काटने से इंकार कर दिया।
उधर, मैराथन में भाग लेने के लिए रात से ही प्रतिभागी आने लगे थे। इस कारण रात साढ़े 3 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक रूट डायवर्जन रहा। फुल मैराथन, हाफ मैराथन, टाइम्ड 10 किमी और पांच किमी स्वच्छ भारत दौड़ हुईं। इनमें हजारों धावकों ने हिस्सा लिया। मैराथन में विजयी धावकों को सचिन तेंदुलकर ने सम्मानित भी किया।