{"_id":"5a748c584f1c1bc83b8b4826","slug":"sachin-pilot-in-noida-after-by-poll-election-win-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद नोएडा पहुंचे सचिन पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद नोएडा पहुंचे सचिन पायलट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
सचिन पायलट
- फोटो : लाल सिंह
राजस्थान में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद शुक्रवार को राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट नोएडा पहुंचे। वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजकुमार तंवर, बबली नागर, अशोक शर्मा, सतबीर गुर्जर, डेविड चौधरी, इंदर अवाना, चिंता कुमार व नरेश यादव ने जीत को लेकर सचिन का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
दरअसल, सचिन पायलट कांग्रेस के पूर्व कद्दावर नेता रहे राजेश पायलट के पुत्र हैं। राजेश पायलट का जन्म ग्रेटर नोएडा के गांव वैदपुरा में हुआ था। क्षेत्र के लोग पायलट परिवार का बहुत सम्मान करते हैं। राजेश पायलट के जन्म दिन व पुण्य तिथि पर सचिन पायलट हर साल गांव आकर कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन