फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sachin Bishroi told to delhi police Lawrence Bishroi hatched the conspiracy to kill Sidhu Moosewala in Tihar

मूसेवाला मर्डर केस पर बड़ा खुलासा: सचिन बिश्रोई ने उगले राज, गाड़ी से लेकर हथियार तक की बात पुलिस को बताई

Fri, 04 Aug 2023 08:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 04 Aug 2023 08:50 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोल्डी बरार ने सचिन को एक गाड़ी का इंतजाम करने को कहा था। सचिन ने राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा (इस समय विदेश में है) से कहकर बोलेरो कार का इंतजाम किया था।

विज्ञापन
Sachin Bishroi told to delhi police Lawrence Bishroi hatched the conspiracy to kill Sidhu Moosewala in Tihar
सचिन विश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश दिल्ली की तिहाड़ जेल में रची गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई ने इस साजिश के बारे में कनाडा में बैठे गोल्डी बरार व अनमोल सचिन को बताया था। इसके बाद लॉरेंस बिश्रोई ने अपने रिश्तेदार सचिन बिश्रोई को फोन कर सिद्धू की हत्या करने के लिए कहा था। ये बड़ा खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में मौजूद सचिन बिश्रोई ने पूछताछ में किया है।

विज्ञापन

गैंगस्टर सचिन बिश्नोई ने पूछताछ में बताया कि लॉरेंस ने उसे यह कहकर विदेश जाने को कहा था कि यहां पर बड़ा कांड होने वाला है। वह बाहर चला जाए। इसके बाद वह फर्जी वीजा से दुबई चला गया था। वहां लॉरेंस बिश्रोई ने उससे फोन पर कहा था कि गोल्डी बरार व अनमोल बिश्नोई के टच में रहना। पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला का काम करना है। इसके बाद सचिन गोल्डी बरार व अनमोल के संपर्क में रहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोल्डी बरार ने सचिन को एक गाड़ी का इंतजाम करने को कहा था। सचिन ने राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा (इस समय विदेश में है) से कहकर बोलेरो कार का इंतजाम किया था। राजस्थान नंबर की इस कार को राजस्थान से पंजाबी गायब की हत्या करने वाले शूटर प्रियव्रत व अन्य पंजाब लेकर गए थे। 

विज्ञापन

इसी कार का हत्या में इस्तेमाल किया गया था। सचिन ने ये भी खुलासा किया है कि हत्या के लिए हथियारों का इंतजाम करने को कहा था। गोल्डी बरार के कहने पर सचिन ने हथियारों को एक दिन अपने पास रखा था। उसे हथियार भिवानी में गोल्डी बरार का आदमी देकर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed