फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sabharwal claims not campaigning strongly but will defeat Kejriwal

दिल्ली विधानसभा चुनावः सभरवाल का दावा, मजबूती से प्रचार नहीं कर रहा लेकिन केजरीवाल को हरा दूंगा

Wed, 29 Jan 2020 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Jan 2020 04:57 AM IST
विज्ञापन
Sabharwal claims not campaigning strongly but will defeat Kejriwal
रोमेश सभरवाल - फोटो : अमर उजाला

रोमेश सभरवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा उम्मीदवार सुनील यादव से होगा। सभरवाल वैसे तो मैदान में मजबूती से डटे होने का दावा करते हैं, लेकिन उन्हें मलाल इस बात का भी है वह अपनी विधानसभा में बहुत मजबूती से चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। वह मानते हैं कि उनका टिकट इतनी देरी से फाइनल हुआ कि प्रचार में उतना वक्त ही नहीं दे पाए। हालांकि, उनका यह भी दावा है कि वह एक कर्मचारी के बेटे हैं, इसलिए इस विधानसभा क्षेत्र के लोग उनको वोट देंगे। केजरीवाल तीसरे नंबर पर चुनाव में रहेंगे। इस भरोसे के साथ रोमेश चुनाव मैदान में हैं। ‘अमर उजाला’ संवाददाता सर्वेश कुमार से हुई सभरवाल की विशेष बातचीत।

विज्ञापन


चुनावी तैयारी कैसी चल रही है?
एक कर्मचारी के बेटे की तैयारी कैसी चलनी चाहिए, बहुत ही अच्छी है तैयारी। आप बस परिणाम देखना। नई दिल्ली विधानसभा गले से लगाएगी मुझे। मैं जीत रहा हूं। केजरीवाल तीसरे नंबर पर रहेंगे।
विज्ञापन


ऐसे कौन से कारण और मुद्दे हैं, जिनकी वजह से आप जीत रहे हैं?
लोग मुझे जानते हैं। यहां के कर्मचारी से लेकर हर तबके के लोगों से मेरा सीधा नाता है। उनसे लंबे अरसे से जुड़ा हुआ हूं। केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा कुछ नहीं किया है। इसलिए मैं जीत रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप सभी बूथों पर होकर आ गए। प्रचार कैसा चल रहा है।?
देखिए मुझे टिकट बहुत देर से मिला। ऊपर से गणतंत्र दिवस के चलते हमारी विधानसभा में बहुत सी पाबंदियां होती हैं। ऐसे में सभी जगह तो नहीं पहुंच पाया हूं, लेकिन प्रचार अच्छा चल रहा है। 

आपकी पार्टी के स्टार प्रचारक अभी तक मैदान में नहीं आए। क्या आपको उनकी कमी नहीं महसूस हुई?
जब जरूरत होगी तब वह आ जाएंगे। एक फरवरी से स्टार प्रचारक भी चुनावी मैदान में उतर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed