फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   saas bahu high voltage drama on railway track in faridabad, they were about to suicide

रेलवे स्टेशन पर 1 घंटे तक चला सास बहू का हाई वोल्टेज ड्रामा, RPF के भी फूले हाथ-पांव

Mon, 22 May 2017 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 22 May 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
saas bahu high voltage drama on railway track in faridabad, they were about to suicide
फरीदाबाद

फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सास-बहू का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ड्रामा इतना बढ़ गया कि बहू रेलवे ट्रैक पर लेट गई और आत्महत्या की कोशिश कर ने लगी लेकिन काफी देर तक ट्रेन नहीं आई।

विज्ञापन


स्टेशन प्रबंधन महिला पुलिसकर्मी का इंतजार करते रहा। महिला पुलिसकर्मी न होने की वजह से आरपीएफ के हाथ-पांव फूल गए और खुद ही बचाव के लिए ट्रैक की ओर दौड़े।
विज्ञापन


आरपीएफ ने बड़ी मुश्किल से बहू को ट्रैक पर से हटाया और सास-बहू के बीच समझौता करा दिल्ली की ओर रवाना किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

saas bahu high voltage drama on railway track in faridabad, they were about to suicide

सोमवार सुबह करीब 11 बजे सास-बहू दिल्ली जाने वाली ईएमयू का इंतजार कर रही थी। दोनों के बीच शुरू हुई बातचीत ने बहस का रूप ले लिया। बहू कूद कर रेलवे ट्रैक पर आक गई और आत्महत्या करने के लिए लेट गई।

सास-बहू के बीच विवाद बढ़ता देख प्लेटफॉर्म पर भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था। ट्रेन के इंतजार में दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्री भी इस ड्रामे को देखने लगे।

घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंच गए। महिला पुलिसकर्मी न होने की वजह से दूर से ही ट्रैक पर लेटी महिला को आरपीएफ के जवान समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन जब वो  नहीं मानीं तो जबरन ट्रैक पर से हटाया गया। इसके बाद सास और बहू को अपने साथ थाने ले गए। यहां पर दोनों को शांत करा दिल्ली की ट्रेन में बिठाकर रवाना किया।

इनमें से एक महिला का इलाज दिल्ली में चल रहा है। दोनों में पारिवारिक बातों को लेकर बहस हुई थी। इसके अलावा महिलाओं को समझाकर दिल्ली भेज दिया गया है। महिला आरपीएफ कर्मी गर्भवती होने के कारण रेलवे ट्रैक पर नहीं उतर सकती थी।-नरेंद्र कुमार, एसएचओ, आरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed