फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saamna supports auction of modi suit

मोदी सूट के बाद अब मफलर की भी लगे बोली

Sun, 22 Feb 2015 02:25 PM IST
Updated Sun, 22 Feb 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
Saamna supports auction of modi suit

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी शिवसेना ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीख हमला किया है।

विज्ञापन


शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के 21 फरवरी के दोपहर के अंक में देश के इन दो नेताओं पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री के सूट की नीलामी को सही ठहराया है।

सामना के संपादकीय में कहा गया है कि मोदी ने जो कपड़ा पहना वह करोड़ों में बिका क्योंकि उसे नरेंद्र मोदी ने धारण किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने जो सूट पहना था उसकी निलामी 4.31 करोड़ में हुई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने इस पैसे को गंगा की सफाई के लिए बने कार्यक्रम नमामि गंगा को देने का फैसला लिया है। सामना में कहा गया है कि देश के कालेधन को निकालने का यह बहुत ही अच्छा तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को रोज कपड़ों की निलामी करनी चाहिए

Saamna supports auction of modi suit

अखबार के संपादकीय में कहा गया है कि अगर प्रधानमंत्री के पहनने से किसी कपड़े की कीमत इतनी बढ़ जाती है तो उन्हें रोज दो-चार जोड़ी कपड़ों की निलामी करनी चाहिए।

इस लेख में कहा गया है प्रधानमंत्री के सूट की कीमत को लेकर विरोधियों सहित मीडिया जगत ने उनकी आलोचना की थी। प्रधानमंत्री ने इन आलोचनाओं का जवाब देने का अनूठा तरीका निकाला।

साथ ही विरोधियों की खिल्ली उड़ाते हुए इस लेख में कहा गया है कि अगर बाकि नेताओं को लगता है कि वह भी इतने ही बड़े हैं तो उन्‍हें भी अपने सामान की बोली लगवानी चाहिए।

विरोधियों को दी निलामी की चुनौती

Saamna supports auction of modi suit

संपादकीय में बकायदा नाम लिखते हुए कहा गया है कि अगर कांग्रेसियों को इस पर आपत्ति है तो उन्हें भी राहुल गांधी के कपड़े, टीशर्ट और चप्पलों की निलामी करनी चाहिए। उन्हें पता लग जाएगा कि उन्हें इसकी कितनी कीमत मिलती है।

संपादकीय में लालू के पीकदान और मुलायम सिंह यादव के धोती-कुर्ते पर टिप्पणी करते हुए उन्हें निलाम कराने की चुनौती दी गई है।

लेख्‍ा के ‌आखिर में हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित सफलता पाने वाले आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ‌भी टिप्पणी की गई है।

अरविंद केजरीवाल पर भी साधा निशाना

Saamna supports auction of modi suit

संपादकीय में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल को अपने मफलर की निलामी करनी चाहिए ताकि उन्हें पता चल सके कि उनकी लोकप्रियता कितनी है।

लेख में कहा गया है कि प्रधानमंत्री को फटीचर कपड़े नहीं पहनने चाहिए। वह भले ही बहुत शानदार कपड़े न पहनें लेकिन उन्हें रुआब कायम रखने लायक कपड़े पहनने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed