{"_id":"ba940da60dd9b3516af97b42c4001391","slug":"sa-re-ga-ma-pa-champion-salman-ali-arrest-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारेगामापा चैंपियन सलमान अली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारेगामापा चैंपियन सलमान अली गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 26 Feb 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार के ढाई लाख रुपये वापस मांगने पर युवक को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी टीवी संगीत कार्यक्रम के चैंपियन सलमान अली को ओल्ड फरीदाबाद थाने की पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कोर्ट ने सलमान को जमानत दे दी। पुलिस मामले में फरार चल रहे दो सलमान अली के भाईयों की भी तलाश कर रही है।
सलमान अली के खिलाफ सेक्टर 19 में रहने वाले समाजसेवी लोकेश गोयल ने 13 जनवरी को ओल्ड थाने में केस दर्ज कराया था। पीड़ित के मुताबिक मेवात में रहने वाले सलमान अली के पिता से उनकी काफी पुरानी जान पहचान है।
विज्ञापन
गायन को करियर बनाने के लिए संघर्षरत सलमान अली को उन्होंने एक टीवी संगीत प्रतियोगिता सारेगामा तक पहुंचने के लिए ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। सलमान इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि जब उन्होंने सलमान से उधार के रुपये मांगे तो उसने भाई सलीम अली और अनीस अली ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।
एसएचओ ओल्ड ने बताया कि सलमान अली को मुंबई के एक होटल से गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जमानत दे दी है, मामले की तफ्तीश जारी है।