गुरुग्राम: 7 साल के मासूम से बस कंडक्टर ने की कुकर्म की कोशिश , गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी गुरुग्राम के प्रतिष्ठित निजी स्कूल रायन इंटरनेशनल में शुक्रवार को दूसरी कक्षा के छात्र की गला काटकर हत्या कर दी गई। सात साल के मासूम प्रद्युम्न ठाकुर का शव स्कूल शुरू होने के महज 15 मिनट बाद टॉयलेट में मिला। शव के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया था।
पुलिस ने देर शाम हत्या के आरोप में स्कूल बस के कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अशोक कुमार (42) ने हत्या से पहले बच्चे से कुकर्म की कोशिश की थी। घामड़ौज निवासी अशोक ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
डीसीपी ने बताया कि आरोपी ने बच्चे का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया था, जब बच्चे ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे मार डाला। डीसीपी ने बताया कि अभियुक्त पिछले करीब 8 महीने से स्कूल में काम कर रहा था। आरोपी शौचालय का इस्तेमाल करने गया था, यहीं उसने बच्चे को देखा था। आरोपी के पास पहले से ही चाकू था।
Accused is a bus conductor, arrested. He attempted to sexually assault the boy, when boy raised an alarm he killed the boy: DCP #Gurugram pic.twitter.com/VIYymGrKIX
— ANI (@ANI) September 8, 2017
सुबह मासूम की हत्या की सूचना के बाद सैकड़ों अभिभावकों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। परिजनों ने स्कूल की तरफ से सांत्वना देने पहुंचे शिक्षकों पर भी हमला बोल दिया। स्कूल के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने कैंपस में इकट्ठा सभी अभिभावकों को खदेड़ दिया। हंगामा कर रहे चार अभिभावकों को हिरासत में भी लिया गया। घटना के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई।Accused had been working here for past 6-8 mnths.He had gone to use toilet where he saw the boy.He had the knife with him in his pocket: DCP pic.twitter.com/jQ8iTfFMee
— ANI (@ANI) September 8, 2017
पहले से ही टॉयलेट में छिपा था आरोपी
स्कूल के पीछे ही श्यामकुंज गली-2 में रहने वाले प्रद्युम्न को उसके पिता वरुण ठाकुर सुबह करीब 7:55 बजे स्कूल के गेट पर छोड़कर आए थे। इसके थोड़ी देर बाद 8:10 बजे स्कूल के एक माली ने खून से लथपथ प्रद्युम्न को टॉयलेट के बाहर गिरा देखा। पास में ही खून से सना चाकू पड़ा हुआ था। पुलिस को तत्काल सूचित किया गया। पिता को बच्चे की तबीयत खराब होने की खबर दी गई। सेक्टर-51 के आर्टेमिस अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रद्युम्न को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अशोक किसी भी बच्चे के साथ कुकर्म की नीयत से पहले से टॉयलेट में छिपा था। जैसे ही प्रद्युम्न वहां पहुंचा, अशोक ने उससे कुकर्म की कोशिश की। जब बच्चे ने विरोध किया तो आरोपी डर गया कि कहीं वह इस घटना के बारे में दूसरों को न बता दे। आरोपी ने इस घटना को दबाने के लिए प्रद्युम्न का गला काट दिया।
किसी को शक नहीं हो, इसके लिए वह खुद भी बच्चे को स्कूल प्रबंधक के साथ मिलकर अस्पताल तक ले गया था। दो बच्चों ने अशोक को टॉयलेट जाते देखा था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में तीन बच्चों से भी पूछताछ की थी। जिसमें पता चला कि दो बच्चों ने अशोक को टॉयलेट में जाते देखा था। पूरे मामले पर निगरानी कर रहे डीसीपी कमिश्नरी सिमरदीप सिंह ने आरोपी अशोक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उधर, डीजीपी बीएस संधु के अनुसार, इस मामले में गुरुग्राम पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है।
किसने क्या कहा
- मैं बच्चे को सही-सलामत स्कूल छोड़कर गया था। स्कूल ने लापरवाही बरती है। हमें बच्चे की तबीयत खराब बताई गई। यह साफ तौर पर हत्या का मामला है।
वरुण ठाकुर, बच्चे के पिता
- हमें खुद कुछ नहीं पता कि आखिर यह कैसे हुआ? पुलिस ही इस मामले में कुछ बता सकती है। हमारे लिए भी यह दुखद घटना है।
नीरज बत्रा, कार्यवाहक प्राचार्य
गुस्साए अभिभावकों ने किया हंगामा
5 अनसुलझे सवाल
- स्कूल परिसर में चाकू कैसे आया? इतनी बेरहमी से कत्ल की क्या वजह हो सकती है?
- प्रद्युम्न क्लास में जाने के बजाय सीधे टॉयलेट में क्यों गया?
- बैग के साथ टॉयलेट जाने की बात कई सवाल खड़े करती है?
- जिस गलियारे में टॉयलेट था, वहां सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं है?
स्कूल में मासूमों की मौत
- 30 जनवरी, 2016 को दिल्ली के वसंत कुंज स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 6 साल के बच्चे का शव वाटर टैंक में संदिग्ध हालत में मिला था। दिव्यांश नामक यह बच्चा स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था तथा वह कविता प्रतियोगिता में भाग लेने स्कूल आया था।