फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister swings into action for female students' safety; surveillance around colleges to be stepped up

Delhi NCR News: छात्राओं की सुरक्षा के लिए एक्शन में मुख्यमंत्री, कॉलेजों के आसपास बढ़ेगी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने छात्राओं से किया सीधा संवाद, सुरक्षा और सुविधाएं सुधारने का दिया भरोसा
विज्ञापन

-कॉलेजों के आसपास लगेंगी स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गंभीर हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री ने जन सेवा सदन में विभिन्न कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों से मुलाकात कर संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान छात्राओं ने कॉलेजों के आसपास अंधेरे रास्तों, बसों की कमी, पुलिस की निगरानी और शिकायतों पर कार्रवाई में देरी जैसी समस्याओं को उठाया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और उन्हें दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए जाएंगे।
पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

मुख्यमंत्री के साथ लेडी श्रीराम कॉलेज, गार्गी कॉलेज, दौलत राम कॉलेज, जीसस एंड मैरी कॉलेज, मैत्रेयी कॉलेज, अदिति महाविद्यालय, भारती कॉलेज और जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज सहित कई कॉलेजों की छात्राओं ने बातचीत की। छात्राओं ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगाने, पिंक बूथों को बेहतर बनाने, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की। इस दौरान छात्राओं ने सिरी फोर्ट रोड, मुखर्जी नगर और बत्रा सिनेमा सहित कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का सुझाव दिया। उन्होंने मेट्रो स्टेशनों से कॉलेज तक आने-जाने वाले रास्तों और पुलों पर भी सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत बताई। छात्राओं ने हर कॉलेज में प्राचार्य, छात्र प्रतिनिधियों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक सुरक्षा समिति बनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

छात्राओं ने दिए सुझाव
छात्राओं ने ऑफ कैंपस कॉलेजों तक डीटीसी बसों की संख्या बढ़ाने और बसों के निर्धारित स्टॉप पर रुकने की मांग की। उन्होंने कॉलेजों के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और पीजी में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर भी ध्यान देने को कहा। इसके अलावा छात्राओं ने शिकायत पेटियों की नियमित जांच, शिकायतों पर जल्द कार्रवाई और कॉलेज प्रशासन तथा पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने हॉस्टल की सुरक्षा और ई-रिक्शा की बेहतर व्यवस्था जैसे मुद्दे भी उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्राओं की समस्याएं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाएंगी। छात्राओं और अधिकारियों के बीच बनाए गए वॉट्सएप को सक्रिय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर फोन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें लगेंगी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में करीब एक लाख स्मार्ट स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए काम किया जा रहा है। इन लाइटों की निगरानी के लिए उन्हें कंट्रोल सेंटर से जोड़ने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा माहौल बनाना जरूरी है, जहां बेटियां बिना किसी डर के कॉलेज जा सकें, पढ़ाई कर सकें और अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed