फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unreserved special train to run between Shakarbasti and Mansi

Delhi NCR News: शकरबस्ती-मांसी के बीच चलेगी अनारक्षित विशेष ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने शकुरबस्ती और मांसी जंक्शन के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आठ-आठ फेरे लगाएगी। इससे दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04406 शकुरबस्ती से 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04405 मांसी से 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को संचालित होगी। ट्रेन में केवल सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे। शकुरबस्ती-मांसी विशेष ट्रेन शकुरबस्ती से शाम 7:10 बजे रवाना होगी और रात आठ बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद ट्रेन रात 8:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, टूंडला जंक्शन, एटा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद यह देवरिया सदर, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय और खगड़िया होते हुए रात 12:30 बजे मांसी जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में सुबह 4:30 बजे मांसी से चलेगी
वापसी में 04405 मांसी-शकुरबस्ती विशेष ट्रेन मांसी जंक्शन से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर और गोरखपुर होते हुए दिल्ली की ओर आएगी। ट्रेन गोरखपुर से दोपहर 3:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, एटा, टूंडला, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली पर इसका निर्धारित आगमन सुबह 10:40 बजे और प्रस्थान 10:50 बजे है। इसके बाद ट्रेन सुबह 11:30 बजे शकुरबस्ती पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed