फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Russian wife is in India, Delhi police filed status report

Delhi NCR News: भारत में ही है रूसी पत्नी, दिल्ली पुलिस ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
रूसी पत्नी को जासूस बताने का मामला : दिल्ली पुलिस ने अपने सभी थानों और भारत में डब्ल्यूटी मैसेज दिया
विज्ञापन

पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैकत बसु की रूसी पत्नी भारत में ही है। वह भारत से बाहर रसिया व अन्य स्थानों पर नहीं गई है। दिल्ली पुलिस की एफआरआरओ यूनिट ने दिल्ली पुलिस को यह रिपोर्ट दी है। दक्षिण जिला पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में स्टे्टस रिपोर्ट दाखिल की। सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली पुलिस को रूसी महिला का पता लगाने के आदेश दे रखे हैं। दक्षिण जिला पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद कहा कि रूसी महिला जासूस नहीं है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस जल्द ही रूसी दूतावास से संपर्क करेगी। इस मामले में शैकत बसु की अर्जी पर सुनवाई के बाद आदेश देते हुए कोर्ट ने रूसी दूतावास से कहा कि वह दिल्ली पुलिस को इस मामले में जांच करने के लिए सहयोग करें। साथ ही विदेश तथा गृह मंत्रालय को लुकआउट नोटिस जारी करने का आदेश दिया। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सर्वोच्च अदालत के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने रूसी महिला को ढूंढना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण जिला पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सभी पुलिस स्टेशनों और भारत के सभी एसपी को डब्ल्यूटी मैसेज दे दिया है। यानि वायरलेस सेट के जरिए सभी पुलिस स्टेशनों व एसपी को रूसी महिला को ढूंढने को कहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रूसी महिला पति से अलग डिफेंस कॉलोनी के डी-ब्लाक में पहली मंजिल पर रहती थी। उसका पति शैकत बसु पास में ही लाजपत नगर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
महिला की एलओसी खोली गई
पुलिस ने बताया कि रूसी महिला की एलओसी खोल दी गई है। एफआरआरओ यूनिट से पता लगा है कि वह अभी भारत में ही है। यह मामला चाइल्ड कस्टडी विवाद से जुड़ा है जिसमें रूसी महिला और उसके बच्चे के पिता के बीच कोर्ट में लंबित मुकदमा है।
-------
याचिकाकर्ता ने कहा कि उसकी रूसी पत्नी उसके बच्चे के साथ रूसी अधिकारी की मदद से फरार है। जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने सुनवाई की है।

उसकी पत्नी जासूस है
शैकत बसु और रूस की रहने वाली विक्टोरिया के बीच चाइल्ड कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा पति-पत्नी के बीच साढे़ चार साल के बच्चे की कस्टडी को लेकर मध्यस्थता समेत तमाम कदम उठाए गए। इस आधार पर पहले कोर्ट ने बच्चों की कस्टडी को एक दिन में 20 घंटे पिता के साथ जबकि बाकी के चार घंटे मां विक्टोरिया के साथ रहने का आदेश दिया। पति ने कोर्ट में कहा है कि उसकी रूसी पत्नी जासूस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed