फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Russian university delegation visits IP University

Delhi NCR News: रूसी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने आईपी यूनिवर्सिटी का किया दौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
रूसी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने आईपी विश्वविद्यालय का दौरा किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
रूस के हर्जेन स्टेट पेडागोगिकल यूनिवर्सिटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने रेक्टर प्रो सर्गेइ वी तारासोव के नेतृत्व में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में उप-रेक्टर मिस तातियाना रिबोरेट्स्काइया जनरल अफेयर्स एंड इंटरनेशनल को-ऑपरेशन, सेंटर फॉर इंटरनेशनल को ऑपरेशन निदेशक अर्सेनी कोसियाक शामिल रहे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आईपीयू कुलपति प्रो महेश वर्मा के साथ एक बैठक की। बैठक में शैक्षिक सहयोग और संस्थागत साझेदारी को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। चर्चा में शिक्षा और अनुसंधान में अंतर-विश्वविद्यालय सहयोग, संयुक्त संपादकीय और प्रकाशन पहल, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, भाषा सीखने के कार्यक्रम और संकाय विकास कार्यक्रम (फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम) पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक में स्थायी शैक्षिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और भारत-रूसी शैक्षिक संबंधों को मजबूत करने के लिए साझा प्रतिबद्धता जताई गई। इस बैठक में आईपीयू कुलसचिव डॉ कमल पाठक, अंतरराष्ट्रीय मामलों की निदेशक विजिता एस अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय मामलों की एसोसिएट निदेशक डॉ शिल्पा जैन भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed