फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rupesh murder case police station incharge and other police man call to police line and 3 suspended

रूपेश हत्याकांड: जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच, पुलिस की लापरवाही उजागर

Wed, 03 Oct 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 03 Oct 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
rupesh murder case police station incharge and other police man call to police line and 3 suspended
- फोटो : अमर उजाला

देश की राजधानी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) के तैमूर नगर में युवक रूपेश बिसोया की हत्या मामले में स्थानीय एनएफसी थाना पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई है। 

विज्ञापन


मामले में एनएफसी थानाध्यक्ष सुशील कुमार व तैमूर नगर डिवीजन अफसर राजेन्द्र मीणा को मंगलवार शाम को लाइन हाजिर कर दिया गया। बीट अफसर हवलदार अजय, सिपाही सुरेंद्र व सिपाही हरीचंद को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर हत्याकांड के दो दिन बाद भी हत्यारों का सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस की कई टीमें दिल्ली व नोएडा में दबिश दे रही हैं। ड्रग्स बेचने वाले फारूक व उसकी मां भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि रूपेश हत्याकांड में स्थानीय थाना पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई है। तैमूर नगर झुग्गी बस्ती में खुलेआम ड्रग्स बिक रही थी।

rupesh murder case police station incharge and other police man call to police line and 3 suspended

इसको लेकर दक्षिण-पूर्व जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-एक की देखेरख में जांच का आदेश दिया गया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। इन पर आरोप है कि खुले आम ड्रग्स बेच रहे ड्रग्स सप्लायरों पर कोई कार्रवाई नहीं की।  

आरोपियों ने घोषित बदमाश पर तानी थी पिस्तौल
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार रूपेश की हत्या करने वाले आरोपियों ने कुछ दिन पहले इलाके के घोषित बदमाश मोहम्मद बाबू पर भी पिस्टल तान दी थी। आरोपी नशे का इजेक्शन लगा रहे थे। 

मोहम्मद बाबू ने उन्हें टोक दिया था। टोकने पर ही आरोपियों ने मोहम्मद बाबू पर पिस्टल तान दी थी। रूपेश की हत्या वाले दिन दीपक नाम के युवक ने मोहम्मद बाबू की गर्दन पर चाकू मार दिया था। मोहम्मद बाबू अस्पताल में भर्ती था। उसे एक अक्तूबर को अस्पताल से छुट्टी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed