फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Running unlicensed off huge Megamart

बिना लाइसेंस चल रहा विशाल मेगामार्ट बंद

Fri, 26 Jun 2015 05:07 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Fri, 26 Jun 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
Running unlicensed off huge Megamart

खाद्य सुरक्षा विभाग ने फूड लाइसेंस के बिना चल रहे विशाल मेगा मार्ट पर बृहस्पतिवार शाम ताला जड़ दिया। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के डीओ ने मार्ट प्रबंधन को नोटिस जारी कर लाइसेंस जारी होने तक इसको खोलने पर रोक लगाने की सूचना दे दी है।

विज्ञापन


बिना लाइसेंस खोले जाने पर मेगामार्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पिछले सप्लाई एक्सपायर जूस की बिक्री करने पर लोगों ने यहां प्रदर्शन किया था।

डीओ विनीत कुमार और सीएफएसओ मनोज तोमर शाम छह बजे गोविंदपुरी स्थित विशाल मेगा मार्ट पहुंचे। उन्होंने प्रबंधन से फूड सिक्योरिटी लाइसेंस दिखाने को कहा तो लाइसेंस नहीं मिला।
विज्ञापन


अफसरों ने मार्ट प्रबंधन को नोटिस थमाते हुए इसको बंद करा दिया। नोटिस में चेतावनी दी है कि जब तक फूड सिक्योरिटी लाइसेंस नहीं बनता है तब तक मेगा मार्ट बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनीत कुमार ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट पर वर्ष 2013 से फूड सिक्योरिटी लाइसेंस नहीं है। मेगा मार्ट के मैनेजर चरण सिंह रावत का कहना है कि विभाग में फीस जमा है और लाइसेंस के लिए एप्लाई कर रखा है।

19 जून को कलछीना निवासी एक व्यक्ति ने विशाल मेगा मार्ट पर एक्सपायरी डेट का जूस बेचने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था।

जांच में मार्ट के फ्रिज में जूस का एक्सपायरी डेट का एक अन्य पैकेट भी मिला था। फूड सेफ्टी अफसर भगवत सिंह यादव मार्ट से जूस व नमकीन के सैंपल लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed