फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Run for Inclusion on saturday, traffic will be affected

Delhi : रन फॉर इनक्लूजन कल सुबह, डायवर्जन के साथ ही यातायात पुलिस की सलाह- चाणक्यपुरी आने से बचें

Fri, 08 Nov 2024 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Nov 2024 02:17 AM IST
सार

इसमें बौद्ध धर्म से जुड़े एवं अन्य लोग एक साथ भाग लेंगे। कार्यक्रम सुबह 7 से 10 बजे तक होगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है इस दौरान वे चाणक्यपुरी आने से बचें।

विज्ञापन
Run for Inclusion on saturday, traffic will be affected
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाणक्यपुरी इलाके में 9 नवंबर को स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा आयोजित रन फॉर इनक्लूजन इवेंट के चलते यातायात प्रभावित रहेगा। इसमें बौद्ध धर्म से जुड़े एवं अन्य लोग एक साथ भाग लेंगे। कार्यक्रम सुबह 7 से 10 बजे तक होगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है इस दौरान वे चाणक्यपुरी आने से बचें।

विज्ञापन


यातायात के नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त सिंह डाल सिंह के अनुसार दौड़ सिविल सर्विसेज/एनडीएमसी ऑफिसर्स क्लब (फुटबाल स्टेडियम) से शुरू होकर विनय मार्ग-नीति मार्ग-सत्य मार्ग होते हुए पंचशील मार्ग तक जाएगी और वापस फुटबाल स्टेडियम आकर समाप्त होगी। इसमें लगभग 10000 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


यहां से यातायात प्रभावित होगा

  • आर/एन (गोलचक्कर) सम्राट-पंचशील मार्ग से आर/ए नीति-पंचशील मार्ग की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
  • आर/ए एसएचपी-पीएसएल-पंचशील मार्ग से आर/ए नीति मार्ग-पंचशील मार्ग की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
  • आर/ए एसएचपी-सत्य मार्ग-सत्य मार्ग से आर/ए नीति मार्ग-सत्य मार्ग की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
  • आर/ए एसएचपी-नीति मार्ग-नीति मार्ग से आर/ए नीति मार्ग-सत्य मार्ग की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
  • आर/ए लीला होटल-अफ्रीका एवेन्यू मार्ग से यशवंत पैलेस की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।

इन मार्गों का करें इस्तेमाल-
कौटिल्य मार्ग व शांतिपथ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed