फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   run for green and clean theme of haryana

तो फिर दौड़ लगाएंगे मिल्खा सिंह

Thu, 30 Jan 2014 01:13 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 30 Jan 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
run for green and clean theme of haryana

रन फॉर ग्रीन एंड क्लीन थीम पर फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईए) जिला प्रशासन के साथ मिलकर 23 फरवरी को मैराथन का आयोजन करेगा।

विज्ञापन


इसमें ओलंपियन मिल्खा सिंह सहित खेल से जुड़ी कई हस्तियां दौड़कर लोगों को जागरूक करेंगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी दौड़ लगाएंगे।

जिला उपायुक्त बलराज सिंह मोर ने बताया कि इस मैराथन का रूट जिला खेल परिसर से शुरू होकर सेक्टर-14, 15, 16, 17 से वापस होते हुए खेल परिसर तक तय किया गया है। मैराथन अलग-अलग आयु एवं क्षमता के अनुसार तीन से 10 किलोमीटर तक के तीन वर्ग में होगी।

बताया कि इसे हर साल 20 से 29 फरवरी के बीच करवाया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक केसी लखानी एवं प्रधान डॉ. एसके गोयल ने बताया कि मैराथन में कपिल देव, अंजुम चोपड़ा, चेतन शर्मा, गगन नारंग, बिजेंद्र कुमार एवं मोहम्मद कैफ भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसका मकसद शहर को सुंदर बनाना एवं लोगों की सेहत ठीक रखना है। आयोजन समिति के चेयरमैन सतीश देव जैन ने बताया कि प्रथम आने वाले को तीन लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला उपायुक्त एवं उद्योगपतियों ने फरीदाबाद मैराथन की वेबसाइट लांच की। इस अवसर पर पूर्व क्रिकेटर सरकार तलवार, उद्योगपति एसके कपूर, शैलेंद्र कपूर और पुलकित गोयल सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed