{"_id":"a42dad297d5f92d3637ff1dae8396bb7","slug":"rumored-to-be-explosive-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा सेक्टर-44 में विस्फोटक!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा सेक्टर-44 में विस्फोटक!
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 23 Jun 2014 06:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-49 थाना के अंतर्गत सेक्टर-44 में रविवार दिन भर विस्फोटक बरामद होने की अफवाह चलती रही, लेकिन पुलिस ने उसे पटाखा बताया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-44 में एक स्थान पर कूडे़ के ढेर से दो दिन पहले एक लड़के को एक पटाखा मिला था। जलाने के प्रयास में लड़का चिंगारी से वह झुलस गया। रविवार को वहीं से दो और अनार लोगों को मिले।
यह अनार नए तरीके से प्लास्टिक के खोल में बनाए गए थे। शुरुआत में लोगों ने पुलिस को दी गई जानकारी में इसे विस्फोटक बताया।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद पता चला कि ये अनार बम हैं। पुलिस का कहना है कि किसी के यहां शादी हुई है। शायद वहीं से कूड़े में पटाखे भी चले आए होंगे।
विज्ञापन