फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rukhsar came from Jaipur to Delhi to save lives of twins in womb lost her life by falling roof of house

शायद खुदा को कुछ ही मंजूर था: गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की जिंदगी बचाने आई थी रुखसार, गंवाई अपनी जिंदगी

Tue, 27 Dec 2022 08:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Dec 2022 08:07 PM IST
सार

गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए रुखसार जयपुर से दिल्ली आई थी। जयपुर में डॉक्टरों ने उसे जवाब दे दिया था। 

विज्ञापन
Rukhsar came from Jaipur to Delhi to save lives of twins in womb lost her life by falling roof of house
रुखसार के भाई अजहर कुरैशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी दिल्ली के चांदनी महल स्थित चितली कबर इलाके में मंगलवार तड़के जर्जर मकान में मौजूद कमरे की छत गिरने से मलबे में दबकर एक महिला और मासूम बेटे की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त रुखसार (30) और बेटे आलियार कुरैशी (3) के रूप में हुई है। हादसे में महिला के दो नवजात बच्चों समेत चार बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस व दमकल कर्मियों की मदद से घायलों को नजदीकी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों जुड़वा नवजात समेत तीन बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। तीनों का आईसीयू में इलाज जारी है। उधर, हादसे के बाद पुलिस ने एहतियातन आसपास के कुछ मकानों को खाली करा दिया है।

विज्ञापन

गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए रुखसार जयपुर से दिल्ली आई थी। जयपुर में डॉक्टरों ने उसे जवाब दे दिया था। उनका कहना था कि जुड़वा बच्चों को जन्म देते समय बच्चों और उनकी मां के जीवन को खतरा हो सकता है। रुखसार के पिता अफजाल ने जब यह सुना तो फौरन उन्होंने अपने बेटे अजहर को रुखसार को लेने जयपुर भेज दिया। बाद में रुखसार को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसने वहां सकुशल बच्चों को जन्म भी दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफजाल ने बताया कि शायद खुदा को कुछ ही मंजूर था। हादसे में रुखसार और उसके दूसरे बच्चे की मौत हो गई जबकि दोनों नवजातों के अलावा बाकी बच्चों की हालत भी नाजुक बनी हुई है। रोते हुए अफजाल व बाकी परिजनों का कहना था कि अल्लाह बस अब बाकी बच्चों को ठीक कर दे। रुखसार के तीन बच्चों की हालत देर रात तक नाजुक बनी हुई थी, जबकि बड़े बेटे सुभान की हालत में सुधार हुआ था।

विज्ञापन

रुखसार के भाई अजहर कुरैशी ने बताया कि पिछले रविवार 18 दिसंबर को रुखसार ने ठीक-ठाक एक बेटे व एक बेटी को जन्म दे दिया था। घर में सब लोग काफी खुश थे। परिवार ने नवजात बेटे का जुवाइन और बेटी का नाम जुवानिया रखा था। कई दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 25 दिसंबर रविवार को रुखसार की छुट्टी कर दी गई थी। परिवार उसे चितली कबर स्थित मायके में ले गया।

रुखसार की मां चमन बेगम अपने रिश्ते के भाई की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को ही बेटे अजहर और दो बेटी अनम व साइमा के साथ अमरोहा चली गईं। यहां घर पर रुखसार के अलावा उसकी दो बहनें असमा उसके तीन बच्चे और छोटी बहन अरायना व पिता अफजाल मौजूद थे। सोमवार को ठंड अधिक होने की वजह से अफजाल ने रुखसार और उसके बच्चों को अंदर वाले कमरे में सोने के लिए कहा।

बाकी असमा और अरायना दूसरे कमरे में सो गई जबकि अफजाल दोनों कमरे के बाहर सो गए। तड़के अचानक तेज आवाज हुई तो रुखसार के कमरे की छत गिरने का पता चला। अजहर ने बताया कि उसे करीब 5.00 एक पड़ोसी दोस्त ने हादसे के बारे में बताया। वह अपनी मां और बहनों को लेकर दिल्ली के लिए निकल गया और सुबह 9.00 दिल्ली आ गया। घर में बहन और बच्चे की मौत की खबर के बाद से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed