फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ruchi sharma murder case in gaziabad

25 लाख कमाने वाले हत्यारे पति ने खोला कत्ल का राज

Sun, 15 Mar 2015 04:27 PM IST
Updated Sun, 15 Mar 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
Ruchi sharma murder case in gaziabad

क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में हुए रुचि शर्मा हत्याकांड में आरोपी पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोहित शर्मा को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस कस्टडी में वह फूट फूटकर रोया और एक के बाद एक अपने गुनाह कबूले।

विज्ञापन


आरोपी मोहित की मानें तो साथियों से बराबरी की कुंठा के चलते रुचि उलझती रहती थी। रुचि एमएससी कर जॉब करना चाहती थी।

उसके मन में यह बात इस कदर बैठी थी कि बृहस्पतिवार को अच्छे मूड में बातचीत के दौरान भी यही बातें शुरू कर दीं। रुचि को डराने के लिए बाथरूम में रखा बेटे का बैट घुमाया, जो उसके सिर में लग गया।
विज्ञापन


इससे घबराकर वह शांत हो गया तो रुचि परिजनों की धमकी देने लगी। इस पर गुस्से में बैट से उसके सिर पर कई और वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

उसे अपने किए पर पछतावा है

Ruchi sharma murder case in gaziabad
घटना के वक्त नशे में नहीं था। इसे हादसे बनाने के लिए बाथरूम का कमोड तोड़ दिया और पुलिस से फिसलकर गिरने की कहानी बताई।

मोहित ने बताया कि उसे अपने किए पर पछतावा है। यह कहते हुए वह फिर रोने लगा। उसने बताया कि रुचि से उसकी दोस्ती बचपन से थी। दोनों पांचवीं से साथ पढ़े थे फिर एमएससी करने लगे तभी लव मैरिज कर ली।

इसी दौरान रुचि का एक पेपर छूट गया और उसकी एमएससी रह गई। वह पढ़ने में तेज थी। उसके 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स आते थे। परिजन शादी से खुश नहीं थे और न ही ज्यादा मतलब रखते थे।

जब बेटा सार्थक हुआ तो सब ठीकठाक हो गया था। रुचि का एमएससी में एडमीशन भी करवाया, मगर घर की जिम्मेदारियों के चलते वह कम्पलीट नहीं कर सकी। रुचि यहीं रहकर एमएससी कर जॉब करना चाहती थी।

सार्थक ने धोने के लिए रखा था बैट

Ruchi sharma murder case in gaziabad

कहती थी उसके भाई, बहन और फ्रेंड्स सब उससे ज्यादा पढ़े लिखे और अच्छी सर्विस में हैं। वह खुद को हीन समझती थी। इसी बात पर दोनों में कलह रहती थी।

मोहित ने बताया कि उसका हाल ही में ट्रांसफर जयपुर हो गया था, मगर वह यहीं रहकर पढ़ाई करना चाहती थी। बकौल एसओ मोहित का कहना है कि उसका 25 लाख का पैकेज है, लिहाजा वह रुचि से कहता था कि वे इतने खुश हैं तो वह जॉब करके क्या करेगी। मोहित ने बताया कि बाथरूम में बैट सार्थक ने रखा था। उसने कहा था कि ‘मम्मी मेरा बैट गंदा हो गया है, इसे धो देना।’

रुचि के आईआरएस भाई आशुतोष ने बताया कि बृहस्पतिवार रात में ही पोस्टमार्टम हो गया था। नोएडा में रुचि के शव का अंतिम संस्कार किया गया, जहां बेटे सार्थक ने मुखाग्नि दी है। वह फोर्थ में पढ़ता है। पूरा परिवार घटना से सदमे में है।

रुचि का बेटा सार्थक महज 10 साल का है। मां की मौत हो चुकी है और पिता जेल में है। ऐसे में मासूम का क्या होगा, सबकी जुबान पर यही सवाल है। उधर, कुछ लोगों ने बताया कि रुचि एमएमसी कर अफसर बनना चाहती थी।

विज्ञापन

जयपुर ट्रांसफर होने के बाद बढ़ा विवाद

Ruchi sharma murder case in gaziabad

जब मोहित का जयपुर ट्रांसफर हुआ तो विवाद और बढ़ गया। दरअसल, रुचि यहीं रहकर पढ़ाई करना चाहती थी। जबकि मोहित उसे साथ चलने और घर संभालने पर जोर दे रहा था।

मोहित से मिलने उसके परिवार से शुक्रवार को कोई नहीं आया। मोहित का कहना था कि घटना के बारे में सुनकर उसके पिता मनोहर शर्मा को हार्ट अटैक आया है और वे अस्पताल में हैं।

इस तरह की घटनाएं ‘सोशल फेस्टिलेशन’ की वजह से होती हैं। लड़की अपने पैरों पर खड़ा होकर कुछ करना चाहती थी, जबकि पति मैन डोमिनेटेड सोच का है। इसी कारण यह वारदात हुई।- डॉ. आर चंद्रा ,मनोचिकित्सक

ये था मामला

Ruchi sharma murder case in gaziabad

यहां फिर बता दें कि बीती रात करीब एक बजे पुलिस ने खुलासा किया था कि क्रासिंग्स रिपब्लिक में सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोहित शर्मा ने बृहस्पतिवार सुबह पत्नी रुचि शर्मा (35) की बल्ले से पीटकर हत्या कर दी थी।

गौर ग्लोबल विलेज के 18वीं मंजिल के फ्लैट 1816 बी- ब्लाक में रुचि का रक्तरंजित निर्वस्त्र शव मिला था। घटनास्थल से खून से सना बच्चों के खेलने वाला बैट भी मिला था, जिस पर महिला केसिर के बाल लगे थे।

बाथरूम, बेडरूम और दीवारों पर खून फैला था। रुचि के पिता बाबू लाल शर्मा ने मोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दिनभर मोहित बाथरूम में पैर फिसलने से रुचि की मौत होना बता रहा था।

दोनों परिवार राजस्थान जयपुर के गोपालपुरा मोड़ मुक्तानंदनगर के रहने वाले हैं। रुचि की फैमिली मूल रूप से अलीगढ़ केगोंडा थाना क्षेत्र की है। रुचि ने 2003 में मोहित से लव मैरिज की थी। इनके बेटा सार्थक (10) है।

परिवार से कोई नहीं आया मिलने

Ruchi sharma murder case in gaziabad

मोहित नगारो सॉफ्टवेयर कंपनी गुड़गांव में इंजीनियर है और परिवार सहित क्रासिंग्स में किराए पर रह रहे थे। 15 मार्च को जयपुर जाने के लिए सामान पैक किया जा रहा था।

रुचि के भाई आशुतोष इंडियन रेलवे अकाउंट सर्विस (आईआरएएस) में हैं। रुचि की बहन नेहा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) में है और परिवार समेत वसुंधरा में रहती है।

मोहित से मिलने उसके परिवार से शुक्रवार को कोई नहीं आया। मोहित का कहना था कि घटना के बारे में सुनकर उसके पिता मनोहर शर्मा को हार्ट अटैक आया है, वे अस्पताल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed