फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ruchi mueder case

'जिद' पर पत्नी का हत्यारा बना सॉफ्टवेयर इंजीनियर

Sat, 14 Mar 2015 09:14 AM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
Ruchi mueder case

गाजियाबाद के क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में हुए रुचि शर्मा हत्याकांड में आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति मोहित शर्मा को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस कस्टडी में वह फूट फूटकर रोया और एक के बाद एक अपने गुनाह कबूले। आरोपी मोहित की मानें तो साथियों से बराबरी की कुंठा के चलते रुचि उलझती रहती थी। रुचि एमएससी कर जॉब करना चाहती थी। उसके मन में यह बात इस कदर बैठी थी कि बृहस्पतिवार को अच्छे मूड में बातचीत के दौरान भी यही बातें शुरू कर दीं।

विज्ञापन


रुचि को डराने के लिए बाथरूम में रखा बेटे का बैट घुमाया, जो उसके सिर में लग गया। इससे घबराकर वह शांत हो गया तो रुचि परिजनों की धमकी देने लगी। इस पर गुस्से में बैट से उसके सिर पर कई और वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त नशे में नहीं था। इसे हादसे बनाने के लिए बाथरूम का कमोड तोड़ दिया और पुलिस से फिसलकर गिरने की कहानी बताई।

विज्ञापन

गुस्से में बेडरूम में किए कई वार, जिससे हुई मौत

Ruchi mueder case

मोहित ने बताया कि उसे अपने किए पर पछतावा है। यह कहते हुए वह फिर रोने लगा। उसने बताया कि रुचि से उसकी दोस्ती बचपन से थी। दोनों पांचवीं से साथ पढ़े थे फिर एमएससी करने लगे तभी लव मैरिज कर ली। इसी दौरान रुचि का एक पेपर छूट गया और उसकी एमएससी रह गई। वह पढ़ने में आगे थी।

उसके 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स आते थे। परिजन शादी से खुश नहीं थे और न ही ज्यादा मतलब रखते थे। जब सार्थक हुआ तो सब ठीक-ठाक हो गया था। रुचि का एमएससी में एडमीशन भी करवाया, मगर घर की जिम्मेदारियों के चलते वह कम्पलीट नहीं कर सकी। रुचि यहीं रहकर एमएससी कर जॉब करना चाहती थी। कहती थी उसके भाई, बहन और फ्रेंड्स सब उससे ज्यादा पढ़े लिखे और अच्छी सर्विस में हैं।

वह खुद को हीन समझती थी। इसी बात पर दोनों में कलह रहती थी। मोहित ने बताया कि उसका हाल ही में ट्रांसफर जयपुर हो गया था, मगर वह यहीं रहकर पढ़ाई करना चाहती थी। बकौल एसओ मोहित का कहना है कि उसका 25 लाख का पैकेज है, लिहाजा वह रुचि से कहता था कि वे इतने खुश हैं तो वह जॉब करके क्या करेगी।

सार्थक ने धोने के लिए रखा था बैट

Ruchi mueder case

मोहित ने बताया कि बाथरूम में बैट सार्थक ने रखा था। उसने कहा था कि ‘मम्मी मेरा बैट गंदा हो गया है, इसे धो देना।’

सार्थक ने दी मुखाग्नि
रुचि के आईआरएस भाई आशुतोष ने बताया कि बृहस्पतिवार रात में ही पोस्टमार्टम हो गया था। नोएडा में रुचि के शव का अंतिम संस्कार किया गया, जहां बेटे सार्थक ने मुखाग्नि दी है। वह फोर्थ में पढ़ता है। पूरा परिवार घटना से सदमे में है।

मासूम का क्या होगा
रुचि का बेटा सार्थक महज 10 साल का है। मां की मौत हो चुकी है और पिता जेल में है। ऐसे में मासूम का क्या होगा, सबकी जुबान पर यही सवाल है। उधर, कुछ लोगों ने बताया कि रुचि एमएमसी कर अफसर बनना चाहती थी।
 
जयपुर ट्रांसफर होने केबाद बढ़ा विवाद
जब मोहित का जयपुर ट्रांसफर हुआ तो विवाद और बढ़ गया। दरअसल, रुचि यहीं रहकर पढ़ाई करना चाहती थी। जबकि मोहित उसे साथ चलने और घर संभालने पर जोर दे रहा था।

ऐसी घटनाओं की वजह ‘सोशल फेस्टिलेशन’
इस तरह की घटनाएं ‘सोशल फेस्टिलेशन’ की वजह से होती हैं। लड़की अपने पैरों पर खड़ा होकर कुछ करना चाहती थी, जबकि पति मैन डोमिनेटेड सोच का है। इसी कारण यह वारदात हुई।- डॉ. आर चंद्रा ,मनोचिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed