{"_id":"d7510391aee9b82e7a06eb4a21794b55","slug":"rti-activist-killed-family-should-get-50-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"RTI कार्यकर्ता की मौत: परिवार को मिले 50 लाख मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RTI कार्यकर्ता की मौत: परिवार को मिले 50 लाख मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 05 May 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन ने ग्रेटर नोएडा में मारे गए आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन शर्मा को 50 लाख रुपये मुआवजा देने के लिए यूपी सरकार को पत्र लिखा है। साथ ही पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
शहर के जाने-माने आरटीआई एक्टिविस्ट एवं पद्मश्री डॉ. ब्रह्मदत्त ने प्रेस को जारी किए अपने बयान में कहा कि एसोसिएशन की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
हादसा या हत्या? कार में लगी आग, RTI एक्टिविस्ट की मौत
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रधान ओपी धामा एवं महासचिव रवींद्र चावला ने एक प्रस्ताव पारित कर चंद्रमोहन को शहीद का दर्जा देने और यूपी सरकार से आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
सूचना का अधिकार बना लोगों की जान का दुश्मन
उनका कहना है कि भ्रष्टाचारी अधिकारी आरटीआई कार्यकर्ताओं को रास्ते से हटाने के लिए ही साजिश के तहत ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आरटीआई कार्यकर्ताओं ने घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक एसोसिएशन लड़ाई जारी रखेगा।