{"_id":"d1406d4a3e4f2309000b2e822ceb7747","slug":"rti-activist-getting-threat-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई कार्यकर्ता को मिल रही हैं धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई कार्यकर्ता को मिल रही हैं धमकियां
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 29 Sep 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
मांड़ीखेड़ा गांव के आरटीआई कार्यकर्ता उमर मोहमद ने जब पंचायत में बने बीपीएल मकानों और विकास कार्यो के बारे में जानकारी मांगी तो सरपंच न ने केवल उसे कई महीनों तक आश्वासन दिया बल्कि आरटीआई आवेदन वापिस नहीं लेने पर डराया धमकाया।
विज्ञापन
शिकायत बीडीपीओ तक पहुंची तब ग्राम सचिव और सरपंच नरम हुए तथा माफी मांगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 मार्च को गांव मांडीखेड़ा के उमर मोहमद, बशीर ने आरटीआई आवेदन देकर खंड़ विकास एवं पंचायत अधिकारी से अपने गांव में हुए विकास कार्यो की सूचनाऐं मांगी।
विज्ञापन
अभी तक कोई जानकारी इन आरटीआई कार्यकर्ताओं को उपलब्ध नहीं कराई गई है जबकि बार बार उन्हें धमकिया मिल रही हैं। मंगलवार को आरटीआई कार्यकर्ता उमर मोहम्मद ने ग्राम सचिव पर डराने का अरोप लगाया।
विज्ञापन
कहा कि सरपंच के बाद सचिव संबंधित सूचनाऐं देने में आनाकानी कर रहा है। बीडीपीओ रतन सिंह ने फोन पर कहा कि मांडीखेड़ा ग्राम पंचायत की आरटीआई की अपील मेरे पास आई थी वो दोनों आरटीआई मांगने वाले मुझसे इस संबंध में मिले।
मैंने मौके पर ही ग्राम सचिव को आदेश दिये और जो आरोप उन्होंने लगाये उनकी भी संतुष्टि बिठाकर कर दी।