फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rss telling why to vote for BJP and not for Aam Aadmi Party

स्वयं सेवक बता रहे हैं कि भाजपा को वोट क्यों दें और आम आदमी पार्टी को क्यों नहीं

Tue, 28 Jan 2020 01:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवनीत शरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवनीत शरण Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Jan 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
rss telling why to vote for BJP and not for Aam Aadmi Party
RSS - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी अपने एजेंडे के साथ घर-घर तक दस्तक दे रहा है। स्वयं सेवक बूथ स्तर तक बैठक कर यह बता रहे है कि भाजपा को वोट क्यों दे और आम आदमी पार्टी को क्यों नहीं। चुनावी नारा भी दिया है कि सुरक्षित दिल्ली-सशक्त भारत। इसके लिए दो पन्ने का एक पैंफलेट भी संघ ने तैयार किया है जिसे घर-घर पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली फतह के लिए संघ बड़े ही सुनियोजित तरीके से प्रचार अभियान में जुटी है। कहा तो जा रहा है कि संघ 100 प्रतिशत मतदान की मुहिम चला रही है, इसके लिए 11 प्वाइंट संघ की तरफ से जारी किया गया है कि मतदान क्यों करें। साथ ही पांच प्वाइंट यह भी है वर्तमान सरकार को क्यों नहीं वोट करें। संघ के एक पदाधिकारी के अनुसार दिल्ली की जनता जागरूक है, देश भक्त है और विकास चाहती है। विश्वास है कि आने वाले 8 फरवरी को वोट देने के पूर्व हम सभी बिंदुओं पर विचार करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा के पक्ष के वोट क्यों करें इसपर संघ ने साफ किया है कि जम्मू कश्मीर समस्या का समाधान हुआ है। दशकों से अपने घरों से दूर रहने को मजबूर लाखों कश्मीरी पंडित का अपने घर लौटने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। दूसरी बात यह है कि 500 वर्षो में सैकड़ो संघर्ष व लाखों बलिदान की गाथा का सुखमय समाधान राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएए पर कहा गया है कि जिन देशों में हजारों मंदिर तोड़ा गया, जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया, उन्हें अब नागरिकता मिलेगा। समाजिक न्याय में यह बताया गया है कि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण मिला। तीन तलाक समाप्त किया गया। स्वाभिमान को बढ़ाने के लिए इंडिया गेट पर राष्ट्रीय युदद्ध मेमोरियल का निर्माण किया गया। बिना भेदभाव विकास हुआ। आयुष्मान योजना से लाखों लोगों को मुफ्त इलाज मिला। व्यापारियों को राहत मिला। संघ की तरफ से जारी पैंफलेट में लिखा है कि क्या हम ऐसे लोगों को वोट देना चाहेंगे।  


जिस सरकार ने टुकड़े-टुकड़े गैंग व कन्हैया कुमार पर केस चलाने की अनुमति नहीं दी। जिनके विधायक यह कहते है कि हिंदुओं की कब्र खुदेगी, जामिया की छाती पर नारा लगवा कर हिंसा को उकाया। निर्भया कांड जैसे गंभीर महिला विरोधी अपराधी को सिलाई मशीन व नौकरिया दी। मौलवियों व इमाम को जनता के पैसे से वेतन दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed