{"_id":"580378a14f1c1bf62d290b33","slug":"rss-shakha-mandatory-in-every-village-pawan-jindal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गांव में संघ की शाखा लगाना जरूरी : पवन जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर गांव में संघ की शाखा लगाना जरूरी : पवन जिंदल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सहसंघचालक पवन जिंदल ने कहा है कि हर गांव में संघ की शाखा लगाना जरूरी है। हर बच्चे को भारतीय संस्कारों से परिपूर्ण करना स्वयं सेवक का लक्ष्य होना चाहिए।
विज्ञापन
इसी लक्ष्य से देश को विकास की राह पर ले जाने के साथ ही विश्व गुरू बना सकते हैं। जिंदल ने यह बात रविवार को आईएमटी मानेसर में पथ संचलन से पूर्व कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने सबसे पहले गुरु के प्रतीक भगवाध्वज को प्रणाम किया। इसके बाद राष्ट्रभक्ति के गीत गाए गए। पथ संचलन के दौरान भारत माता का जयघोष होता रहा।
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर सेक्टर एक स्थित पार्क में उपस्थित स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए जिंदल ने कहा कि वर्ष 1925 में संघ की स्थापना सकारात्मक सोच के साथ हुई। एक दिन भारत विश्व गुरु बनेगा। इसी उद्देश्य से संघ आगे बढ़ता रहा।
उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति की भेंट चढ़े संस्कारों और परंपराओं को आने वाली पीढ़ी में स्थापित करने के लिए स्वयंसेवकों को हर गांव में शाखा लगानी होगी।
पवन जिंदल ने कहा कि देश को तोड़ने वाली ताकतें सदा प्रयास करती हैं, लेकिन यह ताकतें कभी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगी।
स्वयंसेवक नए ड्रेस में पथ संचलन करते हुए मानेसर गांव, आईएमटी मानेसर क्षेत्र, नेशनल हाईवे-8 पर होते हुए आईएमटी सेक्टर एक स्थित कार्यक्रम स्थल बड़ा पार्क पहुंचे।