{"_id":"576979954f1c1bb411b47ef0","slug":"rss-is-the-sum-of-the-branches-the-muslim-community-was-also-part","type":"story","status":"publish","title_hn":" आरएसएस की शाखाओं में हुआ योग, मुस्लिम समुदाय ने भी लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस की शाखाओं में हुआ योग, मुस्लिम समुदाय ने भी लिया हिस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने नोएडा की अपनी सभी शाखाओं और कई अन्य स्थानों पर योग का आयोजन किया।
विज्ञापन
इस दौरान मुस्लिम समुदाय के कई लोग भी योग करते दिखे। आरएसएस के महानगर प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर की सभी शाखाओं में योग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में इस बात की खास कोशिश की गई कि उसमें सभी धर्म के लोगों की सहभागिता रहे। इस मौके पर सेक्टर-61 में 42, नोएडा स्टेडियम में 84, सेक्टर-119 में 85, सेक्टर-55 में 100, सेक्टर-21 में 45, सेक्टर-15 ई ब्लॉक में 34, मामूरा विक्रमादित्य शाखा में 234 सहित अन्य स्थानों पर सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। इस दौरान आरएसएस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन