फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RSS activists threatened to kill.

आरएसएस कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी

Mon, 09 Mar 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Mon, 09 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
RSS activists threatened to kill.

शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 के गुलमोहर पार्क में शाखा लगाने से रोकने और स्वयं सेवकों को जान से मारने की धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर स्वयं सेवकों को शांत कराया।

रविवार सुबह गुलमोहर पार्क में आरएसएस की आईटी शाखा लगी थी। शाखा में बैठक के दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे।

इस दौरान पार्क के सामने वाले फ्लैट में रहने वाला एक युवक आया और स्वयं सेवकों को धमकाते हुए शाखा न लगाने को कहा।

स्वयं सेवकों ने कारण पूछा तो उसने सभी को गोली मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई, जिन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज शावेज खान ने स्वयं सेवकों को शांत कराया। 60 से अधिक स्वयं सेवकों ने हस्ताक्षर कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed