फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rs 600 will now dengue test, was the price fixed on the lines of Delhi

अब 600 रुपये में होगा डेंगू टेस्ट, दिल्ली की तर्ज पर कीमत हुई तय

Wed, 08 Jun 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 08 Jun 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rs 600 will now dengue test, was the price fixed on the lines of Delhi
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

साइबर सिटी में डेंगू की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। दिल्ली के तर्ज पर प्रदेश सरकार ने डेंगू टेस्ट के लिए कीमत तय कर दी है।

विज्ञापन


अब गुड़गांव के प्राइवेट लैब में 600 रुपये में डेंगू का एलाइजा टेस्ट होगा। वहीं स्वास्थ्य निदेशालय ने आदेश जारी कर डेंगू का खौफ दिखाकर टेस्ट के नाम लोगों की जेब ढीली करने वाली प्राइवेट लैबों पर शिकंजा कस दिया है। सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से जिले के सभी लैब संचालाकों को इस बाबत ई-मेल के जरिये पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सभी सिविल सर्जन को पत्र जारी कर कहा गया है कि दिल्ली के स्टैंडर्ड के अनुसार जांच की कीमत तय की गई है।

दरअसल, डेंगू के टेस्ट और प्लेटलेट्स के नाम पर मरीजों की अधिक जेब ढीली करनी पड़ती है। बीते वर्षों में इस टेस्ट को करने के लिए लैब द्वारा मनमाने दाम वसूलने के कई मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई निजी लैब 800 से लेकर 1500 रुपये वसूलते हैं। इसे देखते हुए इस बार पहले ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से लैब संचालकों को पत्र भेज दिया गया है। इसमें उन्हें अपने परिसर में इसकी सूचना चस्पा करवाने को कहा गया है।

बता दें कि हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सिविल सर्जन को पत्र जारी कर कहा है कि निजी लैब को 600 रुपये में एलाइजा टेस्ट करने का निर्देश दिया जाए।


अगर कोई लैब टेस्ट की इससे अधिक वसूल करती है तो उसकी शिकायत विभाग की से की जा सकती है। ऐसे लैब के खिलाफ सिविल सर्जन को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के निर्देशों के बाद अब प्राइवेट लैबों की मनमानी पर रोक लगेगी।
 
जारी निर्देश में कहा गया है कि अगर कोई बीपीएल कार्ड धारक को डेंगू हो हाता है और उसे प्लेटलेट्स चढ़वाने की जरूरत पड़ती है तो उसका खच सरकार उठाएगी।

फिलहाल ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स के दाम 11,500 रुपये तय किए गए हैं। प्लेटलेट्स चढ़वाने के बाद बीपीएल कार्ड धारक को बिल के साथ सिविल सर्जन कार्यालय में क्लेम करना होगा, जिसके बाद उसे यह राशि वापस मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed