{"_id":"6a4e6daf51e358f2b905a68e","slug":"rrr-on-wheels-vehicles-will-collect-recyclable-waste-directly-from-homes-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144742-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: घरों से ही रिसाइकिल कचरा इकट्ठा करेंगे आरआरआर ऑन व्हील्स वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: घरों से ही रिसाइकिल कचरा इकट्ठा करेंगे आरआरआर ऑन व्हील्स वाहन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के आरआरआर ऑन व्हील्स वाहन अब घरों से ही सूखा कचरा, ई-वेस्ट, पुराने कपड़े एकत्र करेंगे। इसके बाद इन्हें अधिकृत रीसाइक्लिंग केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। लोगों को रीसाइक्लिंग योग्य कचरा आरआरआर केंद्र तक ले जाने की जरूरत नहीं होगी। बुधवार को इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इसके अलावा नागरिकों के लिए वेस्ट वाइज सिटिजंस नाम की मार्गदर्शिका पुस्तिका जारी की गई। एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा ने कहा कि इस पुस्तिका का उद्देश्य लोगों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 को आसान भाषा में समझाना है, ताकि हर नागरिक अपने घर से ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर फेंकें। उन्होंने कहा कि कचरे का सही प्रबंधन तभी संभव है, जब नागरिक और नगर निकाय दोनों मिलकर काम करें।
इसमें परिवारों, संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जिम्मेदारियों के साथ कम्पोस्टिंग, रीसाइक्लिंग और वैज्ञानिक तरीके से कचरा निस्तारण के उपाय भी बताए गए हैं।